search

Maruti Fronx Vs Nissan Magnite : फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर

deltin33 6 hour(s) ago views 546
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। इस सेगमेंट में सभी निर्माताओं की ओर से अपने उत्‍पादों की बिक्री की जाती है। इस सेगमेंट में Maruti Fronx का मुकाबला निसान मेग्‍नाइट के साथ होगा। इंजन, फीचर्स, माइलेज और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए ज्‍यादा बेहतर विकल्‍प (Maruti Fronx Vs Nissan Magnite) साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Fronx Vs Nissan Magnite फीचर्स

मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी फ्रॉन्‍क्‍स को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्‍पॉयलर, स्किड प्‍लेट, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, फैब्रिक सीट, टिल्‍ट और टेलीस्‍कोपिक स्‍टेयरिंग व्‍हील, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, की-लैस एंट्री, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, हाइट एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट, फुटवेल इलूमिनेशन, 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, आर्किमिस ऑडियो सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्‍पीकर, दो ट्वीटर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

वहीं निसान मैग्‍नाइट में कई फीचर्स को दिया जाता है। जिसमें की-लैस एंट्री, एलईडी टेल लैंप, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रूफ रेल, एलईडी टर्न इंडीकेटर, 17.78 सेमी कंट्रोल स्‍क्रीन, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, पीएम 2.5 फिल्‍टर, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Fronx Vs Nissan Magnite इंजन

मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स में 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेडिट, 1.2 लीटर सीएनजी और एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्‍प दिया जाता है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 66 किलोवाट की पावर और 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं टर्बो इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर और 147.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन से इसे 20.02 से लेकर 22.89 किलोमीटर की माइलेज मिलती है। इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।

वहीं निसान की ओर से मैग्‍नाइट एसयूवी में एक लीटर नेुचरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन मिलता है। जिससे इसे 72 और 100 पीएस की पावर मिलती है। साथ ही 96 और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही एसयूवी में 5 स्‍पीड मैनुअल, 5 स्‍पीड एएमटी और सीवीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।
Maruti Fronx Vs Nissan Magnite कीमत

मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स को भारत में 6.85 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.98 लाख रुपये है।

वहीं निसान की ओर से मैग्‍नाइट एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.96 लाख रुपये है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475582