LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 591
मुंबई में पकड़ें गए कई अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक 46 वर्षीय राबिया नासिर मुल्ला को बांग्लादेश डिपोर्ट किया गया था, लेकिन हाल ही में वह विले पार्ले इलाके से एक बार फिर गिरफ्तार की गई। महज छह महीने पहले मीरा-भायंदर से गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया गया था।
राबिया अकेली नहीं है। जो मुंबई के अलग-अलग इलाकों से पिछले महीने पकड़ी गई 38 वर्षीय जुलेखा जमाल शेख और 30 वर्षीय बिलकिस बेगम सिरमिया अख्तर ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें अगस्त 2025 में बांग्लादेश भेजा गया था, लेकिन वे अवैध तरीके से फिर भारत लौट आईं।
राबिया पिछले 25 वर्षों से मीरा-भायंदर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी, उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जंगलों के रास्ते सीमा पार कर वापस भारत में दाखिल हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की सीमा पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। आरोप है कि कुछ लोग सीमा सुरक्षा कर्मियों को रिश्वत देकर दोबारा भारत में घुस रहे हैं।
हजारों अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
राज्य में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पिछले दो वर्षों में 1,237 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के साथ-साथ पूरे राज्य में गिरफ्तारियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि मुंबई के सभी 93 पुलिस थानों को अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2025 में एक हजार से अधिक अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया। 2026 में भी सैकड़ों लोगों को पकड़ा गया है, जिन्हें जल्द ही उनके देश भेजा जाएगा।
पुलिस ने तेज की कार्रवाई
राबिया नासिर मुल्ला को 8 अगस्त 2025 को मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस ने डिपोर्ट किया था। हाल ही में उन्हें विले पार्ले (पश्चिम) से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। इस कार्रवाई की निगरानी जोन-9 के पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने की, जबकि जूहू पुलिस की टीम का नेतृत्व वरिष्ठ निरीक्षक सुनील जाधव और निरीक्षक विजय धोत्रे ने किया।
इसके अलावा, पिछले सप्ताह वर्सोवा पुलिस ने अंधेरी (पश्चिम) से 21 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिनमें 18 ट्रांसजेंडर शामिल थे। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ विदेशी नागरिक पंजीकरण अधिकारी (एफआरओ) को रिपोर्ट भेज दी गई है ताकि जल्द से जल्द डिपोर्टेशन की कार्रवाई की जा सके।
मुंबई पुलिस का कहना है कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर में अवैध रूप से रहने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता में बांग्लादेशी नागरिकों को बंधक बनाकर वसूले पैसे, पुलिस ने छापा मारकर बचाया
यह भी पढ़ें- कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय सिम बॉक्स गिरोह का भंडाफोड़, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार |
|