search

धन और नौकरी का लालच देकर बलिया में कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी को पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार

cy520520 3 hour(s) ago views 326
  

बलिया में मतांतरण के आरोप में पादरी गिरफ्तार, धन-नौकरी का लालच देने का आरोप।  



जागरण संवाददाता, बलिया। सिकंदरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 5 स्थित एक दुकान में मतांतरण के प्रयास के एक बिहार के इसाई पादरी जोसे थोमस को गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं, सिकंदरपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तकों सहित ध्वनि विस्तारक उपकरण समेत अन्य सामग्री भी बरामद किया है।

सामाजिक संगठन बजरंग दल के जिला संयोजक प्रतीक राय ने 22 फरवरी को थाना सिकंदरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि नगर पंचायत सिकंदरपुर में एक दुकान के अंदर निवास कर रहा एक व्यक्ति बिना वैध दस्तावेज के रह रहा है। वह स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को बहला-फुसलाकर मतांतरण के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। यही नहीं, महिलाओं को कथित रूप से प्रलोभन देकर मतांतरण करने के साथ ही उनके स्वजन को धन व नौकरी का लालच दिया जा रहा है।

शिकायतकर्ता प्रतीक के मुताबिक हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही स्थानीय लोगों को हिंदू धर्म के प्रति भड़काया जा रहा था। ऐसे में सोमवार को उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ पहुंचे और बिहार के पटना के न्यू पाटलिपुत्र कालोनी के रहने वाले (अस्थायी पता -पल्ला विला हाउस, कारिकोम, पोस्ट कड्डीतारा करा, जिराकोलम, केरल) इसाई पादरी 47 वर्षीय जोसे थोमस पुत्र थोमस लुकेस को गिरफ्तार कर लिया।

ह‍िरासत में लेने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पादरी के यहां से एक बोरी में प्रभु ईसा मसीह से संबंधित 124 पुस्तकें, म्यूजिक सिस्टम, तीन माइक्रोफोन, दो केबल, एक साउंड बाक्स, एक पीए सिस्टम, एक डेटा केबल बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया गया है। इस संदर्भ में व‍िवेचना की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162059