search

UP के इस जिले में एक क्विंटल मिठाई कराई गई नष्ट, 12 के लिए गए नमूने

Chikheang 2025-10-14 18:07:29 views 1285
  

- एडीएम ने भी मिठाई दुकानों पर की जांच, विभाग ने लिए नमूने



जागरण संवाददाता, बस्ती। दीपावली पर मिलावट का खेल न चलने पाए इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया। सोमवार को एक क्विटल मिठाई को नष्ट कराया गया। वहीं 12 नमूने लिए गए। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व एसडीएम सदर शत्रुधन पाठक ने मिठाई की दुकानों की सघन जांच की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार ने बताया कि एडीएम शहर के एक मिठाई की दुकान पर जांच के लिए पहुंचे थे। खाद्य सुरक्षा की एक टीम शहर में जांच कर रही थी। सूचना पर वह एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के पास पहुंची।

मिठाई की दुकान से 50 किग्रा की पुरानी मिठाई जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी उसे नष्ट कराया गया। वहीं कई मिठाई के नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह टीम के साथ रुधौली क्षेत्र में जांच किए। विशाल स्वीट की दुकान पर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें- अंतरजनपदीय हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश, शातिर महिला गिरफ्तार; ब्लैकमेलिंग कर वसूल लिए थे 10 लाख

यहां कलाकंद, छेना व लड्डू के तीन नमूने लिए गए। 62 किग्रा पुरानी मिठाई नष्ट कराई गई। जिसमें कलाकंद व छेना शामिल था। कहा कि पर्व तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। जो भी मिलावट करते पाए जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कराई जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता वर्मा ने सदर क्षेत्र में मिठाई की दुकानों की सघन जांच की। हडिया के पास स्थिति मिठाई की दुकान से तीन नमूने लिए, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244