search

गोरखपुर की रिनी गुप्ता ने इंडिया AI समिट में जियो आरोग्य एआई से किया प्रभावित, आकाश अंबानी ने तारीफ करते हुए किया ट्वीट

LHC0088 2 hour(s) ago views 491
  

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम राजकुमार गुप्ता की इकलौती बेटी हैं रिनी। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इंडिया एआइ इम्पैक्ट समिट 2026 में गोरखपुर की बेटी रिनी गुप्ता की प्रतिभा का लोहा रिलायंस ग्रुप के आकाश अंबानी ने भी माना है। आकाश अंबानी ने अपने अकाउंट से रिनी गुप्ता का वह वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उसने जियो आरोग्य एआइ के लाभ का प्रभावशाली वर्णन किया है। इस ट्वीट को 47 सौ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।  

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम राजकुमार गुप्ता की इकलौती बेटी रिनी गुप्ता ने एकेटीयू लखनऊ से कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) में उनकी विशेषज्ञता है। वर्तमान में वह नोएडा स्थित आल ई टेक्नोलाजीज में फंक्शनल कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। एआइ इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 21 फरवरी तक भारत मंडपम नई दिल्ली में हुआ।

हिंदी में दी है प्रस्तुति
रिनी गुप्ता ने इंडिया एआइ इम्पैक्ट समिट 2026 में जियो के आरोग्य एआइ की पूरी यात्रा और स्वास्थ्य सेवा पर इसके क्रांतिकारी प्रभाव को प्रस्तुत किया। उन्होंने 1:41 मिनट के वीडियो में स्वास्थ्य की जानकारी लेने की भी प्रस्तुति दी है। उसने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे एआइ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में वास्तविक बदलाव ला रहा है और भारत में डिजिटल स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को आकार दे रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली का खेल, पुराने मीटर की रीडिंग कम करने के बहाने कर रहे ठगी

आकाश अंबानी ने यह लिखा
आकाश अंबानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो टैग करते हुए लिखा है, \“आरोग्य एआइ से हेल्थकेयर हुआ और स्मार्ट\“।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164496