search

चिंतपूर्णी की पहाड़ियों में जड़ी-बूटी की तलाश में गया व्यक्ति 150 मीटर खाई में गिरा, SDRF की मदद से निकाला शव

LHC0088 Yesterday 15:26 views 619
  

चिंतपूर्णी में खाई में गिरे व्यक्ति के शव को निकालते एसडीआरएफ जवान। जागरण  



संजीव ठाकुर, भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। चिंतपूर्णी पुलिस थाने के तहत सारडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और सीडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव निकाला गया।  
जड़ी बूटी की तलाश में गया था जंगल

नंद लाल पुत्र लक्ष्मी चंद, ग्राम बंदबख्शी (कन्यारी), डाकघर दलोह, तहसील अंब का निवासी था। वह रविवार को जड़ी बूटियों की तलाश में जंगल में गया था, लेकिन शाम तक घर न लौटने पर रविवार शाम 7 बजे के करीब उसकी पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी।
शाम सवा सात बजे शुरू किया सर्च अभियान

वहीं, शाम 7.17 बजे यह सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को कंट्रोल रूम शिमला से मिली। पता चला कि 150 फीट गहरी खाई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति गिर गया है। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।
एसडीआरएफ की मदद ली

वहीं दमकल विभाग की स्थानीय इकाई को भी मौके पर बुलाया गया। दुर्गम इलाके और अंधेरे के कारण तीन घंटे के प्रयास के बाद रात लगभग 11:00 बजे बचाव अभियान रोक दिया गया। सुबह के लिए एसडीआरएफ इकाई से संपर्क किया गया।
कीचड़ में उतरकर निकाला शव

वहीं, डीएसपी अंब अनिल पटियाल थाना चिंतपूर्णी के साथ सुबह लगभग 8:00 बजे मौके पर पहुंचे। सुबह 8:30 बजे एसडीआरएफ एनआर कांगड़ा द्वारा बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया और सुबह लगभग 11:00 बजे चेक डैम के कीचड़ वाले पानी में 150 फीट गहरी खाई से शव बरामद किया गया।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

अंदेशा लगाया जा रहा है उक्त व्यक्ति शाम के समय औषधीय जड़ी-बूटियां इकट्ठा करने के प्रयास में खाई में गिर गया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Kangra News: एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 21 डंपर जब्त किए; माफिया को दे दी चेतावनी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164732