search

होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी! पानीपत से यूपी के लिए चलेंगी स्पेशल रोडवेज बसें

deltin33 1 hour(s) ago views 135
  

होली पर पानीपत से यूपी के लिए चलेंगी स्पेशल रोडवेज बसें।



जागरण संवाददाता, पानीपत। रंगों के त्योहार होली पर उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज डिपो ने कमर कस ली है। डिपो प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है, यूपी के विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी।

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि सामान्य दिनों में पानीपत डिपो से उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए 20 बसें नियमित रूप से संचालित होती हैं। होली के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाले भारी इजाफे को देखते हुए, डिपो के अधिकारियों ने हर साल की तरह इस साल भी 12 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है।

डिपो के अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या को और भी बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में डिपो से बिजनौर, मेरठ और शामली के लिए रोजाना बसें जाती हैं। इसके अलावा काठगोदाम के लिए बस संचालित होती है।

उन्होंने बताया कि शामली और मेरठ के रास्ते यूपी के अन्य छोटे कस्बों को जोड़ने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं जिससे होली पर दिक्कत नहीं हो। रोडवेज जीएम विक्रम कंबोज ने बताया कि होली पर यूपी जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो डिपो से बस संचालित की जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475609