सांकेतिक तस्वीर।
संवाद सूत्र, दुधारा। पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28.5 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों (फल व फूल सहित) के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम पुरैना मंसूर में एक व्यक्ति अपने मकान के सामने बनी बाउंड्री के भीतर अफीम की खेती कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपित अबु उवैदा उर्फ छोटू पुत्र इरफान अहमद निवासी पुरैना मंसूर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान बाउंड्री के भीतर एक क्यारी में अफीम के पौधे लगे पाए गए। पुलिस ने कुल 28.5 किलोग्राम हरे अफीम पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद किए। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने अपने चाचा रिजवान के साथ मिलकर लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की खेती शुरू की थी। मामले में थाना दुधारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद, ओटी में खराब मिली सी-आर्म मशीन |