search

चंडीगढ़ की महिला ने कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये, शिमला पुलिस ने खरड़ से की गिरफ्तार

LHC0088 1 hour(s) ago views 191
  

शिमला पुलिस ने चंडीगढ़ से महिला को गिरफ्तार किया है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, शिमला। विदेश भेजने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपित मंजू कुमारी को चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित पर शिकायतकर्ता की बहन को कनाडा भेजने का झांसा देकर भारी रकम ऐंठने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, थाना बालूगंज में 21 नवंबर 2025 को बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), 352(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर आरोपितों ने करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।  
लगातार बदल रहे थे ठिकाने

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की, वे लगातार ठिकाने बदलते रहे। इस पूरी जांच में सामने आया कि आरोपित जानबूझकर मोबाइल सिम बदल रहे थे। वाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क में रहकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस टीमों ने पहले भी पंजाब और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपित हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने गहन तकनीकी जांच शुरू की।  
विशेष टीम ने चंडीगढ़ में दी दबिश

इसी कड़ी में रविवार को एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी में छापा मारकर मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि हुई। मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।  
एसएसबी में तैनात है शिकायतकर्ता

इस मामले की शिकायतकर्ता महिला गुजरात के गांधीनगर की मूल निवासी है और वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल, शिमला के मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर में तैनात है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसकी बहन को विदेश भेजने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी की।
शिमला पुलिस की अपील

शिमला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर पैसे मांगने वाले एजेंटों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के नाहन में बकरी फार्म में घुस गया तेंदुआ, 2 लोगों को किया लहूलुहान; कुत्तों ने किया डटकर मुकाबला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164562