search

Unique Love Story : बेतिया में प्रेम में ‘प्रिंस’, हकीकत में असद, नाम बदलकर रचा प्रेम का खेल

Chikheang 1 hour(s) ago views 269
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई, जिसमें हीरो ने एंट्री तो प्रिंस बनकर मारी, लेकिन क्लाइमेक्स आते-आते उसका असली नाम असद निकल आया।

मोहल्ले की गलियों में शुरू हुई यह लव स्टोरी फिल्मी अंदाज में आगे बढ़ी-मीठी बातें, सपने और भरोसे का जाल। किशोरी को लगा कि उसे सचमुच कोई ‘प्रिंस’ मिल गया है, मगर कहानी में ट्विस्ट तब आया जब नाम और पहचान दोनों पर सवाल उठ खड़े हुए।

मामला इतना बढ़ा कि बात सीधे थाने तक पहुंच गई। पुलिस ने भी पूरी स्क्रिप्ट तेजी से पलटी और 24 घंटे के भीतर प्रिंस का असली चेहरा सबके सामने ला दिया। अब मोहल्ले में चर्चा इस बात की है कि प्यार में नाम बदलना आसान है, लेकिन कानून की नजर से बचना नहीं। फिल्मी अंदाज में शुरू हुई यह कहानी आखिरकार जेल की सलाखों पर आकर खत्म हो गई।
किशोरी का अपहरण कर फरार हो गया

नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक ने नाम बदल कर किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में किशोरी का अपहरण कर फरार हो गया। घटना 18 फरवरी की है। 21 फरवरी को किशोरी के स्वजनों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया।

प्राथमिक के बाद पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर रविवार को किशोरी को संरक्षण में ले ली। पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार कर ली है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि नाजनी चौक के मोहम्मद असद को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह अपना नाम बदल खुद को प्रिंस बता एक लड़की को प्रेम जाल में फंसा अपहरण किया था। रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166701