search

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 20 फीसदी कोटा, उपराज्यपाल ने नए आरक्षण नियम को दी मंजूरी

Chikheang 1 hour(s) ago views 116
  

Anniveer Bharti New Rule  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अग्निवीर सैनिकों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली में अब पूर्व अग्निवीर सैनिकों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी का आरक्षण प्रदान किया जायेगा। नए आरक्षण नियम को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस नए नियम से अग्निवीर पदों से रिटायर होने वाले सैनिकों का भविष्य सिक्योर हो सकेगा।
कहां मिलेगी छूट

  • दिल्ली पुलिस में कुल पदों के सापेक्ष अब 20 फीसदी पदों पर अग्निवीरों को मौका मिलेगा।
  • पूर्व अग्निवीर सैनिकों को ऊपरी उम्र में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • पहले बैच से सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को 5 वर्ष की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
  • आयु सीमा के अलावा अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षण से पूरी तरह से छूट मिलेगी।

42 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल पदों पर होनी है भर्ती

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में 42451 कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के निकलते ही अग्निवीर के लिए रूल लागू हो जाएगा।
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए योग्यता

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। अग्निवीर सैनिकों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। भर्ती से अधिक डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Army Agniveer 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए 8th से लेकर 12th तक कर सकते हैं अप्लाई, जल्द भरें फॉर्म
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166701