search

TET की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, टीचरों में आक्रोश

Chikheang Yesterday 18:26 views 777
  

TET की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन के साथ शिक्षण कार्य भी किया। डायट व बोर्ड परीक्षा केंद्र भी इसकी जद में रहे।

टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक व उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने आंदोलन में प्रतिभाग किया। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कर रहे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर परीक्षा संपन्न कराई।

डायट में चल रहे प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक भी आंदोलन का हिस्सा बने और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के रवैये से शिक्षकों में आक्रोश है।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री चक्रवर्ती सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिला मंत्री चंद्रजीत यादव एवं नीलम मंध्यान ने सरकारी नीतियों की निंदा की। सभी ने शिक्षकों को तत्काल टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, वीरेंद्र भारती, मो. तारिक, अर्चना गोस्वामी, मो. आरिफ, गोपाल श्रीवास्तव, अविनाश पांडेय, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश प्रताप सिंह, बरसाती राही, संतोष यादव, दीप सहाय, अनुज सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, आरती शाह, चंदा वर्मा, सत्येंद्र गुप्त सहित संघ के पदाधिकारियों ने जगह-जगह आंदोलन का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़ें- यूपी में 20 परिषदीय विद्यालयों के छात्र पी रहे हैं दूषित जल, संक्रामक रोगों के फैलने का बढ़ा खतरा

यह भी पढ़ें- देवरिया में जमीन विवाद में पुलिस से हाथापाई, छह नामजद समेत अज्ञात पर केस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166883