search

CBSE ने लॉन्च किया नया ओएसएम डैशबोर्ड, शिक्षकों के मूल्यांकन की होगी निगरानी

deltin33 3 hour(s) ago views 204
  

सीबीएसई ने लॉन्च किया नया ओएसएम डैशबोर्ड, शिक्षकों के मूल्यांकन की होगी निगरानी



जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों के प्राचार्य और हेड आफ स्कूल के लिए नया ओएसएम डैशबोर्ड शुरू किया है। इसका उद्देश्य ओएसएम (ऑन स्क्रीन मार्किंग) प्रणाली के तहत शिक्षकों की लॉग-इन प्रक्रिया और मॉक मूल्यांकन की निगरानी करना है।

सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को पत्र जारी कर कहा है कि कक्षा 10 और 12 के सभी शिक्षक ओएसएम पोर्टल पर लॉग-इन कर मॉक इवैल्यूएशन (प्रैक्टिस सेशन) जरूर पूरा करेंगे।
क्या है ओएसएम डैशबोर्ड?

सीबीएसई के अनुसार प्राचार्य अपने लॉग-इन आइडी से ओएसएम डैशबोर्ड में प्रवेश कर सकेंगे। वहां वे देख सकेंगे कि स्कूल के कितने शिक्षक लॉग-इन कर चुके हैं। कितनों ने प्रैक्टिस सेशन पूरा किया। कितनों ने लॉग-इन किया, लेकिन सत्र पूरा नहीं किया और कितनी कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। इससे प्राचार्य को यह समझने में मदद मिलेगी कि कहां कमी है और किस शिक्षक को मार्गदर्शन की जरूरत है।
ओएसीस में अपडेट करें सही जानकारी

सीबीएसई ने कहा है कि कुछ शिक्षकों को लॉग-इन क्रेडेंशियल्स नहीं मिल पा रहे हैं, क्योंकि ओएसीस में उनकी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर गलत दर्ज है। ऐसे में प्रिंसिपल ओएसीस लिंक के माध्यम से शिक्षकों की जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

जानकारी अपडेट होने के छह घंटे के भीतर शिक्षकों को नई लॉग-इन आइडी और पासवर्ड ई-मेल पर तथा ओटीपी मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश

बोर्ड ने प्राचार्यों से कहा है कि वे डैशबोर्ड को नियमित रूप से देखें और यह सुनिश्चित करें कि सभी संबंधित शिक्षक जल्द से जल्द प्रैक्टिस सेशन पूरा कर लें, ताकि मुख्य मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सही और अपडेटेड संपर्क विवरण रखना बेहद जरूरी है, ताकि ओएसएम प्लेटफॉर्म पर काम सुचारु रूप से चल सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475777