search

मयूरभंज में बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, तनाव का माहौल

LHC0088 Yesterday 22:57 views 930
  

युवक की पीट-पीटकर हत्या। (जागरण)



जागरण संवाददाता, अनुगुल। मयूरभंज जिला के मोराडा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेंगाशोला गांव में सोमवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने एक युवक की जान ले ली। बच्चा चोर होने के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। मोराडा थाना के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज सुमित कुमार सोरेन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक रूप से अस्थिर होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दोपहर के समय चार युवक कथित तौर पर एक बच्चे को उठाने की कोशिश कर रहे थे। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही भीड़ ने पकड़े गए युवक की पिटाई शुरू कर दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को बरमिले स्थित किसांतांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए बारीपदा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार तीन अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से मोराडा क्षेत्र के कई गांवों में बच्चों के अपहरण की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। अफवाहों के कारण इलाके में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीण अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने भेजने में हिचकिचा रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें और कानून को हाथ में न लें।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164729