search

सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की हत्या, कुएं में मिला शव; दुष्कर्म की आशंका

deltin33 Yesterday 22:56 views 558
  

सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की हत्या।



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सराय काले खां क्षेत्र से एक छह वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। स्वजन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। बच्ची 19 फरवरी को अपने घर के पास से गायब हो गई थी। उसका शव सोमवार को इलाके से ही एक कुएं से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या, अपहरण और अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित मनोज लुगुन को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि बच्ची अपने परिवार के साथ सराय काले खां इलाके में रहती थी। 19 फरवरी को वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे बच्ची घर के बाहर से गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। लंबे समय तक तलाश करने के बाद जब बच्ची के बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो सनलाइट कॉलोनी थाने में अपहरण की शिकायत दी।

पुलिस ने 19 फरवरी की देर रात एक बजे मामले में बीएनएस की धारा 136(2) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घर के पास लगे और 200 मीटर के दायरे में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर उसका विश्लेषण शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज में बच्ची एक युवक के साथ जाती दिखाई दी। स्वजन ने युवक की पहचान अपने दूर के रिश्तेदार मनोज लुगुन के रूप में की जो उसकी इलाके में रहता है। पुलिस ने मनोज लुगुन की जानकारी जुटाई और उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मनोज से पूछताछ के दौरान पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, पर साक्ष्य सामने आने पर उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपित ने बताया कि वह बच्ची को आइपी पार्क के पास शांति स्तूप के पीछे सुनसान जगह पर ले गया, जहां ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सबूत छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से कुएं की तलाशी ली और बच्ची के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट पाई गई है। पुलिस ने अपहरण की एफआइआर में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के साथ यौन शोषण की आशंका है। हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- JNU में हिंसक झड़प: ABVP के कार्यकर्ताओं ने वसंत कुंज थाने में दर्ज कराई शिकायत   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821