गुरदासपुर जेल में कैदी से मिलीं 360 प्रतिबंधित गोलियां (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गुरदासपुर की सिटी थाना पुलिस ने एक कैदी के पास से प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सिटी पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में गुरदासपुर जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि सेखवां थाने के धारीवाल कलां के रहने वाले हीरा सिंह के लिए बवासीर की दवा बाहर से लाई गई थी।
उन्होंने आगे बताया, “जब मेडिकल ऑफिसर ने दवा की जांच की तो कंटेनर से 360 बैन गोलियां बरामद हुईं। कैदी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।“  |