search

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा क ...

deltin55 2025-10-3 17:03:03 views 1303

विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर मलूक नागर ने जताया शोक  


  • भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, आरएलडी नेता ने दी श्रद्धांजलि
  • मलूक नागर ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल
  • नक्सलवाद और कांग्रेस की अंतर्कलह पर मलूक नागर का तीखा बयान
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के विकास में अहम योगदान देने वाले विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता मलूक नागर ने कहा कि उनका जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है।   




राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के नेता मलूक नागर ने कहा, "विजय कुमार मल्होत्रा का बहुत बड़ा योगदान है। आज जहां भी एनडीए की सरकार है या भाजपा की सरकार है, वहां उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। भाजपा के शुरुआती दौर में उनका बहुत बड़ा योगदान था। वे एक महान नेता थे और उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।  
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मलूक नागर ने कहा, "मैं तो यही कहूंगा कि जो तथाकथित इंडिया गठबंधन के लोग हैं, जिसमें कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी हैं, उन्हें यह देखना चाहिए कि जब सामने स्पष्ट रूप से चुनाव दिख रहा है और वे विदेश चले गए हैं तो उन्हें आपस में पूछना चाहिए। मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकता हूं।"  




सीपीआई के महासचिव डी राजा के नक्सलवाद पर बयान पर मालूक नागर ने कहा, "कई राज्यों में नक्सली घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं और उनको नियंत्रित करने के लिए सरकार उपाय निकालती है, पहले बातचीत और समाधान के जरिए, और अगर वे अपराध करते रहते हैं तो सख्त कार्रवाई से। अगर ये कथित 'इंडिया' गठबंधन की पार्टियां इस पर भी सवाल उठाती हैं तो वे आखिर क्या चाहती हैं? क्या वे चाहती हैं कि पूरा देश एक बार फिर नक्सली हिंसा की आग में जल जाए जैसा पहले था? वो क्या चाहते हैं हमको समझ में ही नहीं आता है।"  




हरियाणा कांग्रेस में अंतर्कलह के सवाल पर आरएलडी नेता मलूक नागर ने कहा, "कांग्रेस में अंतर्कलह हो नहीं सकती है, बल्कि अंतर्कलह है। कांग्रेस में जी-23 समूह, जिसमें पार्टी के बड़े-बड़े नेता शामिल हैं, जो कांग्रेस को जिंदा करना चाहते थे, कांग्रेस की वापसी करना चाहते थे, किसी भी वजह से, कांग्रेस असुरक्षित होकर अपने कुछ नेताओं को मुख्यधारा में लाने से बचती थी। वे पूरी तरह अलग-थलग थे। इसमें कई बड़े नेता शामिल थे। हर प्रदेश में ये आपस में लड़ते हैं। बीते दिन केजरीवाल ने फिर राहुल गांधी पर आरोप लगा दिया कि लद्दाख के मसले पर वह बोलें। यह सभी आपस में ही लड़ रहे हैं।"






Deshbandhu



delhi newspoliticsBJP leader









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154371