search

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग, नेकां सांसद चौधरी रमजान ने याद दिलाया पीएम का वादा

LHC0088 1 hour(s) ago views 88
  

सांसद रमजान ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग की (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जम्मू। राज्यसभा सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान ने सोमवार को केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री द्वारा संसद में किया गया एक गंभीर वादा है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के राज्यसभा सदस्य रामजान ने कहा कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। राज्य का दर्जा हर हाल में बहाल होना चाहिए। यह सिर्फ मांग नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है।

उन्होंने 5 अगस्त 2019 को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आश्वासन को याद करते हुए कहा कि परिसीमन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं, इसलिए अब सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए।

रमजान ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा केंद्र शासित प्रदेश के बाहर रह रहे कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर दिए गए आश्वासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कश्मीरियों के साथ किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस संबंध में उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखा है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थायी शांति और सामान्य स्थिति केवल राजनीतिक सशक्तिकरण से ही संभव है।

बिजली परियोजनाओं के मुद्दे पर रामजान ने कहा कि नेशनल हाईड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन ने जम्मू-कश्मीर स्थित परियोजनाओं से भारी मुनाफा कमाया है और अब इन परियोजनाओं को केंद्र शासित प्रदेश सरकार को सौंप देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे पास 25,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है, लेकिन हमारे संसाधन केंद्र के पास होने के कारण निवेश की कमी है। जो पुरानी और लाभकारी परियोजनाएं हैं, उन्हें जम्मू-कश्मीर के लोगों को वापस किया जाना चाहिए।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164750