search

ग्रेटर नोएडा में बनेगा जनपद का दूसरा हाईटेक पोस्टमार्टम हाउस, प्रक्रिया तेज

deltin33 1 hour(s) ago views 592
  

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा में जनपद का दूसरा हाईटेक पोस्टमार्टम बनाने की कवायद तेज कर दी है।



जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा में जनपद का दूसरा हाईटेक पोस्टमार्टम बनाने की कवायद तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चार मेडिकल कालेजों के प्रबंधकों संग बैठक में पोस्टमार्टम हाउस बनाने की व्यवस्था पर मुहर लगा दी है। होली से पहले उच्च अधिकारियों की समिति ग्रेटर नोएडा में जिम्स के पास चिह्नित जमीन का निरीक्षण कर फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी।

शासनादेश में कहा गया कि प्रदेश में पोस्टमार्टम कार्य व आधुनिक शव विच्छेदन गृहों में सम्पन्न कराने व फोरेंसिक चिकित्सा विज्ञान में पठप पाठन के सुद्दढीकरण के लिए चिकित्सा विश्वविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों, राजकीय एवं स्वायतशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में निर्मित शव विच्छेदन गृहों के अलावा प्रदेश के प्राइवेट मेडिकल कालेजों में, जहां मानकों के अनुसार एवं गुणवत्ता पूर्ण शव विच्छेदन गृह निर्मित हो में पोस्टमार्टम के समय चिकित्सा, शिक्षकों एवं रेजिडेंट् से शासनादेश की शर्तों के अधीन शव विच्छेदन की प्रक्रिया कराई जाए।

इसके अलावा विश्वविद्यालयों, संस्थानों, कालेजों, प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों द्वारा शव विच्छेदन गृहों का निर्माण एवं उपकरणों की व्यवस्था, राष्ट्रीय मेडिकल कौंसिल के नियम एवं मानकों के अनुसार की जाए। इस आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में दूसरा हाईटेक पोस्टमार्टम हाउस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिप्टी सीएमओ डा. जैशलाल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अलावा सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस को भी हाईटेक बनाया जाएगा।

जनपद में लगातार बढ़ती जनसंख्या के चलते सेक्टर-94 के पोस्टमार्टम हाउस पर पूरे वर्ष दबाव रहता है। इसके साथ ही सूरजपुर, जेवर और अन्य दूर दराज क्षेत्र से शव को लाने में पुलिस व अन्य परिवारजन को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगले सप्ताह तक वरिष्ठ फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. ऋषभ कुमार सिंह और अन्य मेडिकल कालेजों के सदस्यों के साथ ग्रेटर नोएडा में स्थान का निरीक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट शासन को भी सीएमओ कार्यालय के द्वारा भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार खत्म! CM योगी ने बताया-PM मोदी कब करेंगे शुभारंभ   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475824