search

बेइज्जती का बदला लेने के लिए बहाया अपनों का खून, दो मासूम भाइयों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा!

LHC0088 1 hour(s) ago views 414
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



शिवकुमार कुशवाहा, बहजोई (संभल)। मासूम भाईयों की हत्या का पूरा राज अब उजागर हो गया है। क्योंकि पुलिस ने हत्यारोपित धनवीर को 48 घंटे की रिमांड में उसे घटनास्थलों और ननिहाल तक ले जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारोपित के बड़े भाई दीवाने को भी षड्यंत्र के आरोप में नामजद किया गया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र की तैयारी में जुटी है। यह घटना हत्यारोपित ने शराब पीकर अकेले और अपमान के बदला लेने ने की थी।
परि‍ वार की सहमति से हुआ था प्रेम व‍िवाह

दरअसल, 25 नवंबर की रात को सगे भाइयों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित धनवीर निवासी गांव सरेरा थाना उघैती जनपद बदायूं ने वर्ष 2023 में बहजोई क्षेत्र के एक गांव स्थित शिव मंदिर में रिश्ते के मौसेरे भाइयों की बहन से प्रेम विवाह किया था। बड़े भाई ने विवाह के वीडियो और फोटो भी बनाए थे और परिवार की सहमति की बात भी सामने आई थी।

बाद में धनवीर अपनी पत्नी को लेकर नोएडा में रहने लगा। वहीं संबंधों में तनाव बढ़ा और युवती का नाम किसी अन्य युवक से जुड़ने की चर्चा होने लगी। इसके बाद युवती अपने गांव आ गई। 25 नवंबर 2025 को धनवीर बहजोई क्षेत्र में युवती के घर पहुंचा, जहां युवती ने उससे बात करने से इनकार कर दिया, कथित रूप से उसके साथ मारपीट भी हुई।
बड़े भाई ने बदला लेने के ल‍िए उकसाया

बताया जा रहा है कि इस घटना से आहत होकर उसने अपने बड़े भाई दीवान सिंह को पूरी बात बताई। आरोप है कि बड़े भाई ने ही उसे बदला लेने के लिए उकसाया। उधर आरोपित धनवीर और सगे भाइयों की ननिहाल धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में है, जहां से 25 नवंबर को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र जा रही थी। बरात के दौरान धनवीर वहां पहुंचा।

जहां दोनों सगे भाई पहले से ही वहां पहुंच चुके थे और उनकी हत्या करने के इरादे से उसने पुराने संबंध और दोस्ती का फायदा उठाकर वह दोनों भाइयों को अपने साथ ले गया। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में 29 नवंबर को बड़े भाई का शव रजपुरा थाना क्षेत्र के जंगल में मिला था, जबकि 12 दिसंबर को छोटे भाई का शव भकरौली तालाब किनारे बरामद हुआ, जिसे बोरे से पानी में छिपाया था। दोनों की पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी।
बड़े भाई को पिलाई शराब, छोटे को गुमराह कर उतारा मौत के घाट

पूरे घटनाक्रम में आरोपित पहले वह दोनों को भकरौली क्षेत्र की ओर ले गया। जहां छोटे भाई को बाइक के पास छोड़ दिया और बड़े भाई को अपने साथ शराब की दुकान पर ले गया क्योंकि वह बड़े भाई के साथ पहले भी शराब पी चुका था। उसे नशे में एक जगह पर बैठा दिया और बताया कि छोटे भाई को बरात में जाने के लिए किसी के पास छोड़कर आ रहा है।

इसके बाद उसने छोटे भाई को अलग ले जाकर कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी और शव तालाब किनारे फेंक दिया। इसके बाद वह बड़े भाई के पास लौटा, उसे और अधिक शराब पिलाकर नशे में किया और बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोली के निकट ले गया, जहां बाइक में रखे व्हीलपाना से सिर पर प्रहार कर और गला दबाकर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया।

इसके बाद फिर वह उसे स्थान पर आया जहां छोटे भाई को मारा था, उसने छोटे भाई के शव को गौर से ढक कर पानी में दबा दिया और फिर आग जलाकर तापने लगा उसके बाद अपने घर गया।
गांव से नोएडा तक ठिकाने बदले, मोबाइल बंद कर मजदूरी करता रहा

घटना के बाद धनवीर अपने गांव लौटा और सामान्य गतिविधियां दिखाता रहा। जैसे ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस गांव पहुंची, वह फरार हो गया। बाद में नोएडा में जाकर रहने लगा। पूछताछ में बताया गया कि उसने मोबाइल चलाना बंद कर दिया था और मेहनत मजदूरी कर गुजारा करता था।

वह ऐसे स्थानों पर रहता था जहां पहचान उजागर न हो। पुलिस कार्रवाई की जानकारी उसे एक मित्र के माध्यम से मिलती रही। पुलिस ने उसके एक मित्र को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। अंततः उसने नौ फरवरी को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद 22 फरवरी को उसे रिमांड पर लेकर घटनास्थलों पर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- UP Police: संभल में तैयार हो रही है \“हाईटेक\“ पुलिस लाइंस, जानें कब मिलेगी 288 करोड़ की इस सौगात की चाबी!   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164807