search

बांका में दुल्हन बनी ब्यूटी मैट्रिक परीक्षा देने पहुंची, पति ने टीका लगाकर अंग्रेजी में कहे दो शब्द

deltin33 1 hour(s) ago views 523
  

बांका: दुल्हन बनी ब्यूटी ने दी मैट्रिक परीक्षा, पति ने टीका लगाकर अंग्रेजी में कहा ‘ऑल द बेस्ट’



संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। बांका के रजौन में प्रखंड में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेटियों के मजबूत हौसले की प्रेरणादायक तस्वीर सोमवार को देखने को मिली। प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, धौनी चकसफिया स्थित मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने एक दुल्हन शादी की रस्में पूरी होते ही पहुंच गई। दुल्हन के इस कदम ने वहां मौजूद परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को आश्चर्यचकित कर दिया।
दुल्हन के रूप में पहुंची परीक्षार्थी बनी चर्चा का केंद्र

हाथों में मेहंदी, लाल जोड़ा, माथे पर सिंदूर और गहनों से सजी ब्यूटी कुमारी जैसे ही परीक्षा केंद्र पहुंची, वहां कौतूहल का माहौल बन गया। सभी की निगाहें दुल्हन बनी छात्रा पर टिक गईं। हालांकि वह बिना किसी झिझक के मुस्कुराते हुए परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर गई। इस दौरान उसके पति संजीत कुमार यादव परीक्षा केंद्र के बाहर वाहन में बैठकर उसका इंतजार करते रहे।
पहले से तय थी शादी, बीच में शुरू हो गई परीक्षा

जानकारी के अनुसार अमरपुर प्रखंड के इटहरी गांव की रहने वाली ब्यूटी कुमारी की शादी रजौन प्रखंड के मझौनी गांव निवासी संजीत कुमार यादव से पहले से तय थी। इसी दौरान मैट्रिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया। रविवार की रात विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं, लेकिन छात्रा ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार सुबह अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल होने का निर्णय लिया।
एक साल बर्बाद नहीं करना चाहती थी छात्रा

परीक्षा के बाद ब्यूटी कुमारी ने बताया कि वह शादी के कारण अपनी पढ़ाई और परीक्षा को प्रभावित नहीं होने देना चाहती थी। उसका कहना था कि एक साल की मेहनत बेकार न जाए, इसलिए उसने परीक्षा देना जरूरी समझा। उसने कहा कि परिवार और ससुराल पक्ष के सहयोग से ही वह यह निर्णय ले सकी और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच पाई।
पति और शिक्षकों ने भी किया हौसला बढ़ाया

छात्रा के इस निर्णय में उसके पति संजीत कुमार यादव ने भी पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की प्राथमिकता है और पत्नी की पढ़ाई में हर संभव सहयोग करते रहेंगे। केंद्राधीक्षक मनोज कुमार पंडित ने ब्यूटी कुमारी के इस कदम को शिक्षा के प्रति समर्पण और बेटियों के आत्मविश्वास की प्रेरक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देती हैं।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476013