search

पानीपत में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, बिहार में लूट की वारदातों में था वॉन्टेड

Chikheang 4 hour(s) ago views 671
  

कैप्शन: पानीपत में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार (File Photo)



जागरण संवाददाता, पानीपत। बिहार के पटना जिले की पुलिस टीम ने आठ मरला चौकी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ा।

आरोपित बिहार के लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी अंकित को गांव महराणा के नजदीक से काबू किया। आरोपित पटना में एक व्यक्ति को गोली मार चेन लूटने समेत लूट की तीन वारदातों में वंछित चल रहा था। पानीपत में फरारी काट रहा था।

मुख्यालय डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि लखीसराय के हलसी थाना की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपित अंकित पानीपत में छिपा है। सब इंस्पेक्टर सौरभ के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची।

एएसआइ बिजेंद्र ने बिहार पुलिस की टीम के साथ मिलकर तलाश अभियान चलाया। बिहार पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में हलसी थाना क्षेत्र में दर्ज तीन घटनाओं में अंकित की संलिप्तता सामने आई थी। मार्च में पटना निवासी शकेंद्र को गोली मार मोबाइल और चेन छीनी थी।

    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167159