search

आग में जलकर पांच बच्चों सहित हुई महिला की मौत, दीवारों में दब गईं चीखें

cy520520 1 hour(s) ago views 132
  

मकान में लगी आग। जागरण ग्राउंड फ्लोर में  




छत पर जाने वाले गेट पर लगा था ताला, खिड़की के शीशे को पिटती रही रुखसार  



जागरण संवाददाता, मेरठ। घर में भीषण आग लगने से दूसरी मंजिल पर एक महिला और पांच बच्चे फंस गए। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। तंग गलियों के कारण दमकल भी मौके पर नहीं पहुंच पा रही थी। अधिकारी प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट मान रहे हैं।

आसपास के लोगों की मदद से आग पर पानी डाला गया। पुलिस व दमकल की टीम ने सीढ़ी लगाकर खिड़की तोड़ी और दूसरी मंजिल से पांच बच्चों व एक महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी बुरी तरह झुलस चुके थे। सभी को राजधानी अस्पताल ले जाया गया यहां डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।  
इनकी हुई मौत

रुखसार (30) पत्नी आसिम, महविश (12 साल) पुत्री फारूख, हम्माद (4 साल) पुत्र फारूख, अकदश (3 साल) पुत्र आसिम, अनालिया (6 साल) पुत्री आसिम, इनायत (6 साल) पुत्री आसिम।
घर के अंदर आग का भयावह मंजर देखकर हर कोई कांपा

किदवई नगर में घर के अंदर आग का भयावह मंजर देखकर हर कोई कांप गया। दूसरी मंजिल पर रुखसार खिड़की के शीशे को पीट रही थी। लग रहा था कि वह मदद मांग रही है। लेकिन उसकी चींखे दीवारों में ही दब रही थी। पड़ोसी मेहताब ने बताया कि कई बार रुखसार ने जुड़वा बच्चों को भी बाहर फेंकने की कोशिश की, पर खिड़की का शीशा तोड़ने में नाकाम रही। करीब एक घंटे बाद मेहताब के घर की महिलाओं ने शोर मचाया।
उसके बाद लोगों ने मेहताब के घर से सीढ़ी लगाकर इकबाल के घर की खिड़की तक पहुंचे। खिड़की का शीशा तोड़कर लोग अंदर घुसे, जब तक रुखसार और पांच बच्चे बदहवास हालत में पड़े थे। उनका शरीर झुलसा हुआ था। माना जा रहा है कि धुएं से दम घुटने से उनकी मौत हो गई है।
प्रथम फ्लोर पर गोदाम में भरा हुआ था कपड़ा

इकबाल अंसारी का परिवार एम्ब्रायडरी का काम करता है। 50 गज के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर एम्ब्रायडरी का काम चलता है। इसलिए प्रथम फ्लोर के गोदाम में कपड़ा भरा हुआ था। घटना के समय ग्राउंड फ्लोर पर कोई नहीं था। प्रथम फ्लोर पर अरशद की पत्नी नजमा, उसके दो बच्चे अरहम और रययान, फारूख की पत्नी नाजिमा और फारूक का बेटे सेरिस और दूसरी मंजिल पर आसिम की पत्नी रुखसार, बेटा अद्दस, बेटी नबिया और इनायत तथा फारूख का बेटा हम्माद और बेटी महविश मौजूद थी।

आग लगने के बाद जमा भीड़ ने पुलिस की मदद से पड़ोसी मेहताब के घर से सीढ़ी लगाई और इकबाल के अंसारी के घर में घुस गए। प्रथम फ्लोर से दो महिलाएं और तीन बच्चे सुरक्षित निकाल लिए, जब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। उसके बाद लोगों को पता चला की दूसरी मंजिल पर पर भी परिवार की एक महिला और पांच बच्चे फंसे हुए है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 6 लोगों की जलकर मौत
जुड़वा बच्चों को खिड़की से बाहर फेंकने का प्रयास किया

पड़ोसी अकरम और मेहताब ने बताया कि दूसरी मंजिल से रुखसार काफी देर से खिड़की के शीशे को पीट रही थी। गली में इतना शोर था कि उसकी आवाज दीवारों से बाहर सुनाई नहीं दे रही थी। बताया जाता है कि रुखसार ने अपने जुड़वा बच्चों को खिड़की से भी बाहर फेंकने का प्रयास किया। शीशा नहीं टूटने की वजह से फेंक नहीं सकी है। बाद में लोगों की भीड़ मेहताब के मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। वहां से इकबाल के घर की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाई गई। कुछ लोग सीढ़ी के जरिये पहुंचे और खिड़की को तोड़ा गया। उसके बाद ही महिला और पांच बच्चाें को एक-एक कर बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर सभी को मृत घोषित कर दिया।

पांचों बच्चों को बाहों में लिए झुलसी पड़ी थी रुखसार

दूसरी मंजिल के बेडरूम में रुखसार बदहवास हालत में झुलसी अवस्था में पड़ी थी। सभी बच्चे झुलसी अवस्था में उसकी बाहों में लेटे हुए थे। लग रहा था कि रुखसार के पास आकार सभी बच्चों ने भी मदद की गुहार लगाई है। रुखसार ने भी बच्चों को अपनी बाहों में बचाने का प्रयास किया। पास की महिलाओं का कहना था कि शीशे से लग रहा था कि रुखसार ने पहले बच्चों को बाहर फेंकने की कोशिश की। नाकाम होने पर उन्हें बाहों में लेकर बैठ गई। बच्चों के शरीर की खाल पूरी तरह से उखड़ी हुई थी। आसपास के लोग उन्हें कपड़ों में लपेट कर ही अस्पताल तक ले गए थे.   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162583