search

जम्मू में प्यार में धोखा, रुपये की मांग से परेशान युवक ने युवती पर किया चाकू से हमला, खुद को भी किया घायल

LHC0088 1 hour(s) ago views 501
  

माडल टाउन गंग्याल निवासी अमरजीत सिंह उर्फ काका ने खुद पर भी किए चाकू के वार।



जागरण संवाददाता, जम्मू। प्यार में धोखा और आर्थिक विवाद के चलते एक युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना राजीव गांधी पार्क, गंग्याल में हुई, जहां युवक ने युवती के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवती को पहले राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल और बाद में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

वहीं, युवती राफिया बानो निवासी गंग्याल पर हमला करने के आरोपित अमरजीत सिंह उर्फ काका, निवासी माडल टाउन गंग्याल ने खुद पर भी चाकू के वार कर अपने आप को घायल कर लिया।
अमरजीत ने ताबड़तोड़ किए युवती पर चाकूसे वार

यह घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की है। राजीव गांधी पार्क में एक युवक युवती बैठे हुए थे। अचानक से युवक जो अपने साथ चाकू लेकर आया था ने युवती पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। युवती की चिखोपुकार सुन पर लोग मौके पर पहुंच गए। युवक इसके वहां से फरार हो गया जबकि युवती को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद युवक सतवारी पहुंचा और वहां उसने खुद पर चाकू से वार कर दिया। सतवारी पुलिस को जब अमरजीत द्वारा खुद पर हमला करने की सूचना मिली तो उन्होंने उसे भी अस्पताल में पहुंचाया।

अमरजीत को पहले राजीव गांधी अस्तपाल और उसके बाद जीएमसी में भर्ती करवाया गया। एसडीपीओ गांधी नगर कुलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित अमरजीत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।  
पिछले छह वर्षों से युवती से था संबंध

अस्पताल में भर्ती आरोपी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले छह वर्षों से उसका युवती के साथ संबंध था। उसके अनुसार युवती ने उससे शादी करने का वादा कर अब तक करीब 11 से 12 लाख रुपये ले लिए, लेकिन अब न तो शादी कर रही है और न ही पैसे वापस लौटा रही है। अमरजीत का आरोप है कि जब वह उससे पैसे लौटाने की मांग करता था तो युवती उस पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देती थी।

अमरजीत सिंह यात्री वाहन चलाता था, जो उसने अपने पिता के नाम पर लिया था। उस वाहन को बेच कर उसने युवती की आर्थिक मदद की थी। इतना ही नहीं उसने आटो भी डाला था, उसे बेच कर उसके पैसे भी युवती को दे दिए थे। अमरजीत ने बताया कि वह लंबे समय से इस स्थिति से मानसिक रूप से परेशान था।

इसी तनाव और आक्रोश के चलते उसने युवती को मिलने के लिए राजीव गांधी पार्क में बुलाया। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने चाकू से युवती पर हमला कर दिया।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164996