जागरण संवाददाता, रायबरेली। महाशिवरात्रि व माघ मेला को देखते हुए जनपद में कई स्थानों पर यातायात रूट डायवर्जन किया गया है। जो कि रविवार की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कानपुर की ओर से आने वाले भारी व मध्यम मालवाहक वाहन फतेहपुर से डलमऊ गंगापुल, मुराई बाग चौराहा, जगतपुर चौराहा, जमुनापुर चौराहा ऊंचाहार से सलाेन, प्रतापगढ़, जौनपुर, मछली शहर होते हुए वाराणसी आएंगे जाएंगे।
इसके अतिरिक्त गोरखपुर, देवरिया, सुलतानपुर व अयोध्या से आने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए कानपुर की ओर जाएंगे। साथ ही रीवा मध्य प्रदेश से आने वाले भारी वाहन फतेहपुर से डलमऊ गंगापुल, मुराईबाग चौराहा, लालगंज, गुरुबक्शगंज, बछरावां होत हुए लखनऊ के मोहनलालगंज की ओर आवागमन करेंगे।
वहीं डलमऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन लालगंज, गुरुबक्शगंज ओवरब्रिज से शिवगढ़, हैदरगढ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए आएंगे जाएंगे। एएसपी ने बताया कि इसके अतिरिक्त शहर में सारस चौराहा से अमेठी, फुरसतगंज, जायस, गौरीगंज, अठेहा, प्रतापगढ़ होकर वाहन प्रयागराज आवागमन करेंगे।
वहीं सिविल लाइंस चौराहा से प्रयागराज जाने के लिए भारी वाहन डीह, परशदेपुर, अठेहा, प्रतापगढ़ होते हुए चलेंगे।साथ ही दरियापुर चौराहे से भारी वाहनों को भदोखर, सूची, सलोन से प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज भेजा जाएगा व ऊंचाहार से उमरन, प्रतापगढ़ होते हुए भारी वाहन प्रयागराज के लिए आवागमन करेंगे। |