search

जरूरी नहीं कि सीने में दर्द ही हो! हार्ट अटैक के इन 5 लक्षणों को गैस या थकान समझने की भूल न करें

cy520520 5 hour(s) ago views 944
  

हार्ट अटैक के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हार्ट अटैक का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहली तस्वीर एक ऐसे व्यक्ति की आती है जो अचानक अपने सीने को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ता है। फिल्मों और विज्ञापनों में हार्ट अटैक के इसी क्लासिक लक्षण को बार-बार दिखाया जाता है, लेकिन असल में इसके लक्षण इतने साफ नहीं होते।  

हार्ट अटैक के कई मरीजों में सीने में दर्द होता ही नहीं है, बल्कि दूसरे लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इन लक्षणों को पहचानना जान बचाने के लिए बेहद जरूरी हैं। आइए जानें हार्ट अटैक के लक्षण, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।  
सांस लेने में तकलीफ

अगर आपको बिना किसी भारी काम के या आराम करते समय भी सांस फूलने की समस्या हो रही है, तो यह दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। जब दिल शरीर के बाकी हिस्सों में ब्लड पंप नहीं कर पाता, तो फेफड़ों पर दबाव बढ़ता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है।

  

(AI Geneated Image)
शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द और बेचैनी

हार्ट अटैक का दर्द केवल सीने तक सीमित नहीं रहता। यह दर्द अक्सर कंधों, गर्दन, जबड़े, पीठ या हाथों में महसूस हो सकता है। कई बार लोग जबड़े के दर्द को दांत का दर्द समझ लेते हैं, जबकि वह हार्ट अटैक का संकेत होता है।
ज्यादा थकान और कमजोरी

अगर आप पिछले कुछ दिनों से बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा थकान महसूस कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। खासकर महिलाओं में, हार्ट अटैक से पहले हफ्तों तक बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो सकती है। यह थकान इतनी ज्यादा होती है कि रोजमर्रा के छोटे काम करना भी दूभर हो जाता है।
ठंडा पसीना आना और चक्कर

बिना गर्मी या किसी मेहनत के अचानक ठंडा पसीना आना एक गंभीर चेतावनी है। अगर इसके साथ आपको चक्कर आ रहे हैं या ऐसा लग रहा है कि आप बेहोश होने वाले हैं, तो यह दिल तक ब्लड सर्कुलेशन में कमी का संकेत हो सकता है।
पेट में गड़बड़ी और जी मचलना

हार्ट अटैक के लक्षणों को अक्सर एसिडिटी या अपच समझ लिया जाता है। पेट के ऊपरी हिस्से में दबाव महसूस होना, जी मिचलाना या उल्टी होना भी इसके संकेत हो सकते हैं। अगर आपको बार-बार ऐसी समस्या हो रही है जो एंटासिड लेने से ठीक नहीं हो रही, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या करें अगर ये लक्षण महसूस हों?

  • तुरंत मदद मांगें- खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल जाने की कोशिश न करें। एम्बुलेंस बुलाएं या किसी की मदद लें।
  • शांत रहें- घबराहट दिल पर दबाव बढ़ा सकती है। लंबी और गहरी सांसें लेने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल के बाद भी है हार्ट अटैक का डर? बचाव के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव


यह भी पढ़ें- स्ट्रेस से भी ज्यादा खराब है गुस्सा! सिर्फ आठ मिनट में बढ़ा सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा


Source:



  • Mayo Clinic
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162739