search

Bhooth Bangla का काउंटडाउन हो गया शुरू, Akshay Kumar का नया लुक आया सामने

Chikheang 7 hour(s) ago views 131
  

हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ लंबे समय बाद अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अब ये एक्साइमेंट दोगुनी होने वाली है, क्योंकि मेकर्स की तरफ से भूत बंगला का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया।  

इस पोस्टर में अक्षय कुमार धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही भूत बंगला के काउंटडाउन की शुरुआत भी हो गई है। आइए एक नजर इस लेटेस्ट पोस्टर पर डालते हैं।  
भूत बंगला का नया पोस्टर आया सामने

साल 2026 में अभिनेता अक्षय कुमार भूत बंगला के जरिए एंट्री मारेंगे। इस साल की अपनी पहली फिल्म को लेकर अक्की कापी उत्साहित हैं और वह भूत बंगला को लेकर पूरे तैयारियों में लगे हुए हैं। मंगलवार को अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हॉरर कॉमेडी भूत बंगला का लेटेस्ट मोशन पोस्टर शेयर किया है।  

  

इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार एक सिहांसन टाइप की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। शरीर पर धोती और हाथों-गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में एक्टर ने लिखा है- दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक, चलिए मजा शुरू करते हैं।  


Dus ko denge das-tak, intezar karo tab tak…
Let the fun begin!#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 pic.twitter.com/8Lqs7JbsSR — Akshay Kumar (@akshaykumar) February 24, 2026


भूत बंगला का अक्षय कुमार का नया लुक काफी बेहतरीन लग रहा है। सोशल मीडिया पर अक्की के इस मोशन पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। मालूम हो कि 14 साल के लंबे इंतजार के बाद भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी वापसी करने जा रही है। इससे पहले ये दोनों हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी कई मूवीज के दर्शकों को हंसा चुके हैं।  
10 अप्रैल को रिलीज होगी भूत बंगला

अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला को 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पहले इस मूवी की रिलीज डेट को बदलकर 15 मई कर दिया गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने यूटर्न लेकर फिल्म को तय समय पर रिलीज करने का एलान किया। इस मूवी में अक्षय के साथ-साथ एक्ट्रेस वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और मनोज जोशी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167294