search

UP बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत, सुबह घर से ड्यूटी पर आने के दौरान थे बिल्कुल ठीक

LHC0088 2 hour(s) ago views 362
  

सुरेंद्र पाल सिंह का फाइल फोटो।  



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कालेज में पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक शिक्षक को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

गांव मीरपुर ख्वाजपुर निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र पाल वित्त विहीन मुंशी सिंह शीश कौर वैदिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरपुर ख्वाजपुर में शिक्षक थे। सुरेंद्र की यूपी बोर्ड की परीक्षा में गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगी थी।

सोमवार को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। शिक्षक सुरेंद्र की भी पहली पाली में कक्ष संख्या चार में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी थी। सुबह लगभग 9:25 बजे सुरेंद्र के सीने में तेज दर्ज हुआ और वह बेहोश हो गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के समझाने के बाद स्वजन ने पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद स्वजन शव को ले गए। सुरेंद्र के बड़े बेटे कपिल ने बताया कि वह स्वस्थ थे। बोर्ड परीक्षा में सुबह घर से ड्यूटी देने के लिए बिल्कुल ठीक गए थे। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री हैं। सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि पोस्टमार्टम में शिक्षक की हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में कक्षा सात की दो छात्राओं ने स्कूल में निगल लिया सल्फास
संदिग्ध परिस्थिति में पाटरी संचालक की मौत

खुर्जा: संदिग्ध परिस्थिति में पाटरी संचालक की मौत हो गई। हृयाघात के चलते मौत होना बताया गया। हालांकि स्वजन ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया।  

क्षेत्र की न्यूशिवपुरी कालोनी निवासी 55 वर्षीय संजीव मित्तल पाटरी संचालक थे और नेहरूपुर चुंगी के निकट स्थित पाटरी सेंटर एरिया में उनकी राजीव सिरेमिक उद्योग के नाम से पाटरी है। सोमवार दोपहर करीब ढाई-तीन बजे वह पाटरी में थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें नगर के कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि स्वजन ने कोई आरोप नहीं लगाया और पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से ही मौत होना सामने आया है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165113