search

नोएडा में विवादों से घिरे उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की मान्यता रद, बच्चों को दूसरे स्कूल में करना होगा शिफ्ट

LHC0088 2 hour(s) ago views 1044
  

एआई जनरेटेड



जागरण,संवाददाता, नोएडा। नोएडा में विवादों में घिरे उत्तराखंड पब्लिक स्कूल पर सीबीएसई ने तीखा रूख अपनाते हुए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा स्तर तक दी गई संबद्धता को रद कर दिया है। अब स्कूल नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को नहीं पढ़ा सकेगा।

पिछले साल से शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन पर अत्याचार करने और महिला शिक्षिकाओं का शोषण करने के आरोप लगाए गए थे। जिसकी शिकायत शिक्षिकों ने सीबीएसई और कोर्ट में की थी।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बोर्ड ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल पर लगाए गए आरोपों को सही माना है। स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, 9 और 11 कक्षा में पढ़ रहे छात्रों को पास के अन्य स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।     
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165128