search

बलिया में यौन शोषण के आरोप में डीआइजी के निर्देश पर वन दlरोगा गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 777
  

बलिया में यौन शोषण के आरोप में वन दरोगा गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था शोषण।  



जागरण संवाददाता, बलिया। उभांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वन दरोगा उग्रसेन कुमार को मंगलवार को मधुवन ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपित करीमगंज, थाना उभांव का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वन दरोगा ने लगभग आठ माह तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि प्रारंभिक शिकायत के बाद स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, ऐसे में डीआइजी आजमगढ़ और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए उभांव थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे बलिया न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162706