search

माता वैष्णो देवी यात्रा में कमी, कटड़ा में पंजीकरण और भवन पर दर्शनों के लिए नहीं करना पड़ रहा लंबा इंतजार

deltin33 1 hour(s) ago views 283
  

श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ हो रही यात्रा।



संवाद सहयोगी, कटड़ा। वर्तमान में माँ वैष्णो देवी की यात्रा में जारी कमी का लाभ आ रहें श्रद्धालुओं को मिल रहा है। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माँ वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर रहें है। कटड़ा में पंजीकरण की बात हो या भवन पर माँ वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं को इंतज़ार नहीं करना पड़ रहा है।

यात्रा में कमी के चलते माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। दिनभर श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारों के साथ पंजीकरण काउंटर से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुचारू रूप से संचालित किए  गए।

यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। बाणगंगा से लेकर भवन तक प्रत्येक पड़ाव पर सुरक्षा कर्मी तैनात है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध जारी है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिल रही है।
14000 से 19000 के करीब पहुंच रहे श्रद्धालु

मौसम सामान्य रहने के कारण यात्रा सुगम बनी हुई है और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है । वही होली पर्व के साथ ही वैष्णो देवी यात्रा बढ़ने के आसार है जिसका स्थानीय व्यापारी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वर्तमान में 14000 से 19000 से बीच यात्रा का आंकड़ा प्रतिदिन का बना हुआ है जिससे कटड़ा के बाज़ारों में श्रद्धालुओं की थोड़ी बहुत चहल पहल बनी हुई है। और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माँ वैष्णो देवी की यात्रा श्रद्धा से कर रहें है।
माता के दरबार में आस्था का प्रवाह निरंतर बना हुआ

यात्रा में गिरावट के बावजूद माता के दरबार में आस्था का प्रवाह निरंतर बना हुआ है और श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भवन की ओर बढ़ रहें है। 24 फरवरी यानी मंगलवार शाम 5 बजे तक करीब 14500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की और प्रस्थान कर चुके थे वही जारी फरवरी माह में अब तक करीब 3:70 लाख श्रद्धालु माँ के चरणों में हाज़री लगा चुके है तो वही जारी बर्ष 2026 में अब तक करीब 10:65 लाख श्रद्धालु माँ वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके है और रोज़ाना हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है।

राकेश शर्मा, कटड़ा |



  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476196