जागरण संवाददाता, हमीरपुर। ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों की जल्द ही हालत सुधरेगी। हमीरपुर व राठ विधानसभा क्षेत्र के 24 जर्जर संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इन पर 3.27 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। परियोजना से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे निजी वाहनों, एंबुलेंस और स्कूली बसों की आवाजाही सुगम होगी।
लोक निर्माण प्रांतीय खंड व निर्माण खंड दो के कार्य क्षेत्र में आने वाली ग्रामीण सड़कों को जल्द दुरूस्त किया जाएगा। विभाग ने जिन सड़कों की प्रस्ताव शासन को भेजा था उन सड़कों की मरम्मत कार्य की स्वीकृत हो चुके हैं। लोनिवि खंड-दो के अधिशासी अभियंता दृगपाल वर्मा ने बताया कि राठ विधानसभा क्षेत्र के 17 जर्जर संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसमें सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण का काम कराया जाएगा।
इस पर 2.28 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। अवर अभियंता की निगरानी में गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य पूरा कराया जाएगा। वहीं लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के सात जर्जर संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत के प्रस्ताव की मंजूरी मिल गई है। इस पर 99.07 लाख रुपये खर्च होंगे।
सड़क मरम्मत सूची | Road Repair List (Sadar & Rath Assembly)
सदर विधानसभा क्षेत्र – प्रस्तावित सड़क मरम्मत
क्रम संख्या सड़क का नाम लागत (करोड़ रुपये)
1
बिलौटा से बरूआ संपर्क मार्ग
3.25
2
इंगोहटा छानी से खड़ेहीजार मार्ग
11.61
3
मिश्रीपुर के नकटी देवी मंदिर मार्ग
17.46
4
ललपुरा से मवईजार संपर्क मार्ग
25.52
5
खंडेह से रतवा चौराहा मार्ग
20.93
6
बिदोखर से पलरा संपर्क मार्ग
17.48
7
भौनिया संपर्क मार्ग
2.82
राठ विधानसभा क्षेत्र – प्रस्तावित सड़क मरम्मत
क्रम संख्या सड़क का नाम लागत (करोड़ रुपये)
1
बीपी मार्ग से कैथा संपर्क मार्ग
16.33
2
बीपी मार्ग से मसगांव संपर्क मार्ग
5.59
3
राठ चरखारी से बदनपुरा संपर्क मार्ग
4.67
4
राठ मझगवां से मलेहटा मार्ग
14.57
5
धसान मुख्य नहर मार्ग
18.67
6
बरदा वाया टिकरिया मार्ग
12.13
7
मसगांव संपर्क मार्ग
13.43
8
गड़हर संपर्क मार्ग
5.59
9
बरगवां से जरिया टीला से सुटार मार्ग
18.67
10
चिल्ली से खरेहटा खुर्द मार्ग
18.67
11
राठ कुछेछा से देवरा संपर्क मार्ग
12.13
12
आरकेजे से सिकरौधा संपर्क मार्ग
9.32
13
करगांव से उमरी संपर्क मार्ग
26.60
14
केवट का डेरा संपर्क मार्ग
16.33
15
मुस्करा बंडवा मार्ग के किमी एक से मुस्करा तक मार्ग
15.17
16
राठ कुछेछा से इटौरा मार्ग
11.66
17
झिरमौली का डेरा संपर्क मार्ग
9.32
यह भी पढ़ें- हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ‘Tiger’ की दहशत! रातभर जागते रहे ग्रामीण, जंगल में चला सर्च ऑपरेशन
यह भी पढ़ें- हमीरपुर मवई हत्याकांड में कोर्ट का फैसला: पिता-पुत्रों समेत पांच को आजीवन कारावास
यह भी पढ़ें- सुहागरात पर दुल्हन की जिद: दूल्हे संग रहने से इनकार, प्रेमी के साथ जाने की बात से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- Video Viral: हमीरपुर रजिस्ट्रार ऑफिस में रिश्वत का खेल, बैनामा के नाम पर सहायक लिपिक ने लिए दो हजार रुपये  |
|