search

हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की रेड पर CM सुक्खू ने उठाए सवाल, RDG पर दिया बड़ा बयान, ...तो मिल सकती है ग्रांट?

LHC0088 1 hour(s) ago views 444
  

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। दिल्ली पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पहले हिमाचल भवन में नियुक्त आवासीय आयुक्त को सूचित करना चाहिए था।

दिल्ली दौरे से लौटकर सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अनुचित ठहराया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सदन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बुकिंग की गई थी। आमतौर पर कमरे बुक होते हैं और उसका भुगतान भी होता है, इसमें कोई नई बात नहीं है।  
एआई समिट में प्रदर्शन का किया समर्थन

मुख्यमंत्री ने एआई इंपेक्ट समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की गिरफ्तारी को गलत बताया और कहा कि सामान्य तौर पर समझाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो उचित नहीं है।
आरडीजी पर भाजपा को घेरा

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने के मुद्दे पर फिर भाजपा को घेरा है। पूर्व जयराम सरकार को सबसे ज्यादा आरडीजी धनराशि मिली। इसके बावजूद सरकार ने ऋण का बोझ घटाने के बजाय प्रदेश पर ऋण और देनदारियों का बोझ लाद दिया।
हिमाचल को मिल सकता है आरडीजी

आरडीजी को न तो स्वीकार किया गया है और न ही नकारा गया, बल्कि 16वें वितायोग की रिपोर्ट में इसे नोटिड लिखा है। ऐसे में केंद्र सरकार राज्य की परिस्थिति को देखते हुए आरडीजी दे सकती है।
हिमाचल की तुलना केरल से करना उचित नहीं

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आरडीजी के मुद्दे पर मेरे साथ मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल की तुलना केरल से करना उचित नहीं है। राजस्व घाटे की एवज में संविधान के अनुसार आरडीजी मिलती थी और केरल पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता।  

मुख्यमंत्री ने भाजपा से आरडीजी के मुद्दे पर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सहयोग के पक्ष में नजर नहीं आ रही है।  
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर होगा विचार

वहीं, आरडीजी के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन राजनीतिक रणनीति का एक पहलू है और इस पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।
उम्मीदवार का नाम आलाकमान तय करेगी, हम विजयी बनाएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी समय है। उम्मीदवार के नाम का निर्णय कांग्रेस आलाकमान करेगा। इसे लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी तय करेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए जो भी उम्मीदवार होगा, उसे विजयी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों को मिलेगा मोबाइल भत्ता, प्रोटेक्शन अलाउंस भी देने का निर्णय

  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165155