search

झारखंड बजट: सीएम स्कूल के एक हजार विद्यार्थी बनेंगे शोध वीर, प्रतिवर्ष मिलेगा 50-50 हजार

cy520520 1 hour(s) ago views 200
  



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में संचालित सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस से 10वीं के एक हजार मेधावी विद्यार्थियों का चयन शोध वीर के रूप में किया जाएगा। उन्हें दो वर्षों के लिए 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष अध्ययन सहायता के लिए दी जाएगी।
बजट में शिक्षा के लिए ये भी

  • पांच जिलों मुख्यालयों में साइंस कालेज की स्थापना होगी। इनमें चाईबासा, पलामू, हजारीबाग, लातेहार एवं साहिबगंज सम्मिलित हैं।
  • रोबोट्स के माध्यम से समस्याओं के समाधान के लिए रोबोटिक फेस्टिवल का आयोजन होगा।
  • एआइ तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सभी विश्वविद्यालयों में एआइ सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी।
  • खूंटी, गुमला, साहिबगंज, तथा आदित्यपुर में इंजीनियरिंग कालेज तथा रांची, खूंटी, लातेहार, देवघर, चतरा, धनबाद एवं पलामू में प्रोफेशनल कालेज की स्थापना होगी।
  • नौवीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों में से स्टेम आधारित ओलिंपियाड के माध्यम से 200 जे-स्टेम स्कालर्स का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार के अलावा उन्हें साइंस सिटी, कोलकाता तथा राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन, गांधीनगर-गुजरात का भ्रमण कराया जाएगा।


राज्य ब्यूरो, रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्त मंत्री द्वारा स्वावलंबी, समावेशी एवं जनोन्मुखी बजट प्रस्तुत किया गया। बजट में छात्राओं, किसानों, गरीब एवं मध्यम वर्ग के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण का स्पष्ट दृष्टिकोण परिलक्षित होता है।  

विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इस बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। राज्य का स्वास्थ्य बजट 5,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5,900 करोड़ रुपये किया गया है, जो जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कैंसर जैसी जटिल एवं जीवन-घातक बीमारियों के उपचार हेतु विशेष उपचार पैकेज की घोषणा की गई है, जिससे कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी एवं उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं अधिक सुलभ हो सकें।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162894