search

अमेरिका में 10 प्रतिशत नए टैरिफ लागू, 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी

Chikheang 1 hour(s) ago views 760
  

अमेरिका में 10 प्रतिशत नए टैरिफ लागू, 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी (फोटो- रॉयटर)



रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले सप्ताह आपातकालीन शक्तियों के तहत लगाए गए व्यापक आयात शुल्क रद किए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार से 10 प्रतिशत का नया अस्थायी वैश्विक टैरिफ लागू कर दिया।

हालांकि व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी जारी है और इस पर राष्ट्रपति का रुख नहीं बदला है। फिलहाल, अमेरिकी कस्टम्स एंड बार्डर प्रोटेक्शन एजेंसी ने शिपर्स को 10 प्रतिशत की दर से टैरिफ वसूले जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां कानून के तहत लगाए गए 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक के शुल्क को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद नई रणनीति के तहत 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत टैरिफ अधिसूचित किया गया। 15 प्रतिशत वृद्धि के लिए अभी औपचारिक आदेश जारी होना बाकी है। ट्रंप प्रशासन की नई टैरिफ दरों को लेकर अमेरिकी शेयर बाजारों में भी निराशा नजर आई।

इस बीच, भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि टैरिफ को लेकर स्थिति स्पष्ट होते ही भारत अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता फिर शुरू करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 26 फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू होने की उम्मीद है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167395