search

डैंड्रफ और हेयर फॉल से हैं परेशान? मेथी से बने ये 4 हेयर मास्क बालों में लाएंगे नई जान

deltin33 3 hour(s) ago views 756
  

बालों को मजबूत बनाएंगे मेथी के हेयर मास्क (AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान के कारण बालों का झड़ना और पतला होना एक आम समस्या बन गई है। बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले प्रोडक्ट्स अक्सर फायदें से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।  

ऐसे में आयुर्वेद और नानी-दादी के नुस्खों में मेथी को बालों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। मेथी के दानों में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। आइए जानते हैं मेथी के 4 आसान और असरदार हेयर मास्क, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं।
मेथी और दही का मास्क

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करता है, जबकि मेथी बालों को पोषण देती है। यह डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है।

  • कैसे बनाएं- 2 बड़े चम्मच मेथी दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें 3-4 चम्मच ताजा दही मिलाएं। इस मास्क को जड़ों से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक लगाएं। 30 मिनट बाद ठंडे पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  (AI Generated Image)
मेथी और नारियल तेल का मास्क

नारियल तेल बालों में गहराई तक समा जाता है और मेथी के गुणों को जड़ों तक पहुंचाता है।

  • कैसे बनाएं- मेथी दानों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। 2 चम्मच पाउडर में 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। आप इसमें थोड़ा गुनगुना पानी भी डाल सकते हैं। स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें और 45 मिनट के लिए छोड़ दें। यह मास्क बालों को झड़ने से रोकने में काफी असरदार है।

मेथी और एलोवेरा मास्क

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो यह मास्क आपके लिए जादू की तरह काम करेगा। एलोवेरा बालों को नमी प्रदान करता है।

  • कैसे बनाएं- भीगी हुई मेथी के पेस्ट में दो बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं और एक घंटे तक रहने दें। धोने के बाद आप महसूस करेंगे कि बाल काफी सॉफ्ट और शाइनी हो गए हैं।

मेथी और करी पत्ता मास्क

करी पत्ता बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो पतले बालों को घना बनाने में मदद करता है।

  • कैसे बनाएं- मुट्ठी भर करी पत्ते और भीगी हुई मेथी को साथ में पीस लें। इसमें एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इस मास्क को खास तौर पर उन जगहों पर लगाएं जहां बाल कम हैं। 40 मिनट बाद बालों को धो लें।

यह भी पढ़ें- घुंघराले बालों को शाइनी बनाएंगे ये 4 होममेड हेयर मास्क, बिना महंगे ट्रीटमेंट के मिलेगा नेचुरल बाउंस


यह भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन और मजबूत बालों का राज है गुड़हल, ब्यूटी रूटीन में शामिल करने के हैं कई फायदे   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476465