search

GIFT Nifty दे रहा शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत का संकेत, नए अमेरिकी टैरिफ से इन कंपनियों पर पड़ सकता है बुरा असर

LHC0088 6 hour(s) ago views 595
  

आज शेयर बाजार में हो सकती है पॉजिटिव शुरुआत



नई दिल्ली। कल शेयर बाजार में भारी गिरावट आई और दो दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया। वहीं आज सुबह सवा 7 बजे के करीब GIFT Nifty 68.50 पॉइंट्स या 0.27 फीसदी चढ़कर 25,672 पर ट्रेड कर रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि बुधवार को दलाल स्ट्रीट (Stock Market Today) की शुरुआत अच्छी हो सकती है।
मगर ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत से सोलर इंपोर्ट पर 126% की ड्यूटी लगा दी है। इससे सोलर मेकर कंपनियों के शेयरों पर निगेटिव असर पड़ सकता है। वहीं जानकारों के अनुसार आईटी शेयरों को लेकर अभी भी सेंटीमेंट निगेटिव बना हुआ है। साथ ही जियोपॉलिटिकल टेंशन भी बरकरार है। ये सभी संकेत शेयर बाजार के लिए निगेटिव माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयरों में हलचल दिख सकती है।

Q3 Results Today: KSB, सनोफी इंडिया, सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया, AJC ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स, फोसेको इंडिया, सुबम पेपर्स, सुफा फार्माकेम, और वसुधागामा एंटरप्राइजेज आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

HG Infra Engineering - NHAI ने 1,582 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया है। इस प्रोजेक्ट में हाइब्रिड एन्युइटी मोड के तहत ओडिशा में गोबिंदपुर (NH-55) से बंदोला टोल प्लाजा (NH-16) के पास टांगी तक एक नई छह-लेन, एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड (पैकेज-III) का कंस्ट्रक्शन शामिल है।

IRFC - भारत सरकार 25-26 फरवरी को 26.13 करोड़ इक्विटी शेयर (2 प्रतिशत हिस्सेदारी) बेचने वाली है। साथ ही BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया की एक अलग विंडो के जरिए 26.13 करोड़ और शेयर (2 प्रतिशत हिस्सेदारी) बेचने का ऑप्शन भी है।

Aditya Infotech - प्रमोटर्स और डिक्सन टेक्नोलॉजीज, आदित्य इंफोटेक में 5.8 फीसदी तक हिस्सा ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं, जिसका अनुमानित ऑफर साइज लगभग 1,000 करोड़ रुपये है।

RVNL - कंपनी को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। इस ऑर्डर में सेंट्रल रेलवे के दौंड-सोलापुर सेक्शन के लिए 2 x 25 KV ट्रैक्शन सिस्टम (स्कॉट कनेक्टेड ट्रांसफॉर्मर) में 220/132/55 KV ट्रैक्शन सबस्टेशन, सेक्शनिंग पोस्ट (SPs), और सब-सेक्शनिंग पोस्ट (SSPs) का डिजाइन, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है।

Waaree Energies - सब्सिडियरी कंपनी, वारी फॉरएवर एनर्जीज को गुजरात के द्वारका में 300 MW के विंड पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।

Hindalco Industries - नोवेलिस ने AV मिनरल्स के साथ एक सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट करने की घोषणा की है। AV मिनरल्स नोवेलिस की अकेली शेयरहोल्डर और कंपनी की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है।

Lupin - फार्मा कंपनी को ब्रिवारेसेटम ओरल सॉल्यूशन 10 mg/mL के लिए अपने एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन (ANDA) के लिए US FDA से मंजूरी मिल गई है।

Hexaware Technologies - IT सर्विसेज और सॉल्यूशंस प्रोवाइडर ने दुनिया भर की कंपनियों को AI-इनेबल्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लाइफसाइकल (SDLC) कैपेबिलिटीज देने के लिए Amazon Web Services (AWS) के साथ अपना कोलेबोरेशन बढ़ाया है।

Dr Reddy\“s Laboratories - कंपनी को US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से एक लेटर मिला है, जिसमें कहा गया है कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर, SEC ने अपनी जांच पूरी कर ली है और इस समय कंपनी के खिलाफ कोई एनफोर्समेंट एक्शन लेने की सिफारिश नहीं करना चाहता है।

General Insurance Corporation of India - फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टिट्यूशंस ब्यूरो (FSIB) ने जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए हितेश रमेशचंद्र जोशी के नाम की सिफारिश की है।

Power Grid Corporation of India - आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पावर ग्रिड की स्वीकार्य इक्विटी निवेश सीमा को मौजूदा 5,000 करोड़ रुपये प्रति सहायक कंपनी से बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये प्रति सहायक कंपनी कर दिया है, जबकि कंपनी की निवल संपत्ति के 15 प्रतिशत की मौजूदा सीमा को बरकरार रखा है।

5Paisa Capital - बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए इक्विटी शेयर जारी करके 475 करोड़ रुपये के फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें - IT स्टॉक्स में भगदड़, AI की ग्रोथ है बड़ा कारण; TCS, इंफोसिस समेत पूरे सेक्टर पर घटा ब्रोकरेज फर्म का भरोसा

“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165499