search

ओडिशा में मॉब लिंचिंग: बच्चा चोरी की अफवाह पर युवक को मार डाला, पुलिस ने 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chikheang 3 hour(s) ago views 567
  



जागरण संवाददाता, अनुगुल। बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर खून की होली खेली। ओडिशा के मयूरभंज जिला में उग्र भीड़ ने तीन युवकों को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया।

इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 15 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना सोमवार को मोराडा थाना क्षेत्र में हुई। ग्रामीणों के बीच बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई थी। इसी दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक गांव में घूमता नजर आया।

वह स्पष्ट रूप से ओडिया नहीं बोल पा रहा था, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। देखते ही देखते भीड़ ने उसे घेर लिया और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।इसी रात बारिपदा सदर थाना क्षेत्र में भी दो अन्य युवकों को बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने घेर लिया।
घटना के बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जिले में बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया और आपसी अफवाहों के कारण लोग भ्रमित हो गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। लगातार सामने आ रही भीड़ हिंसा की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- शादी के कुछ घंटों बाद \“अपहरण\“ का ड्रामा! नवविवाहिता ने प्रेमी संग रची साजिश, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

यह भी पढ़ें- 6 भालुओं से भिड़ गई लिली, कुल्हाड़ी से किया वार; लहूलुहान पति को मौत के मुंह से खींच लाई   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167596