search

UP के आठ जिलों में रिजर्व प्रश्न पत्र से होगी इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा, आजमगढ़ में हो गया था कांड

Chikheang 3 hour(s) ago views 298
  

आजमगढ़ में 20 फरवरी को खुल गया था 12 मार्च को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से जारी समयसारिणी में 12 मार्च को प्रस्तावित इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र आजमगढ़ के एक केंद्र पर 20 फरवरी को खुल जाने से गोपनीयता भंग हो गई है।

आजमगढ़ में जिस संकेतांक (कोड) का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले खुल गया है, उस संकेतांक का प्रश्नपत्र आठ जिलों में भेजा गया है। ऐसे में संबंधित सभी आठ जिलों में केंद्रों के स्ट्रांग रूम में अतिरिक्त (रिजर्व) रखे गए प्रश्नपत्र से परीक्षा निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी। संबंधित जनपदों व केंद्रों के व्यवस्थापकों को यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से निर्देश जारी किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में निर्धारित 8033 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की डबल लाक अलमारी में सभी विषयों के प्रश्नपत्र पहले ही पहुंचा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- UPPSC LT Grade Result 2025 : एलटी ग्रेड जीव विज्ञान व अंग्रेजी के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 9954 अभ्यर्थी सफल

20 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे की पाली में प्रदेश भर में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान आजमगढ़ के मेंहनगर स्थित मां शारदा इंटर कालेज सिंहपुर सरैया में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र खुल गया।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167596