एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईएएस बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम (UPSC CSE 2026) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 24 फरवरी निर्धारित थी जिसे अब 27 फरवरी 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश तय तिथि में फॉर्म भरने से चूक गए हैं वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस के बाद करेक्शन विंडो होगी ओपन
आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद यूपीएससी की ओर से करेक्शन विंडो ओपन कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
UPSC CSE 2026 Online Form: यूपीएससी सीएसई एग्जाम के लिए स्वयं भरा जा सकता है फॉर्म
यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं फॉर्म का लिंक दिया जा रहा है।
यूपीएससी आईएएस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें।
होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR कर लें।
इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPSC CSE 2026 Application Form Link
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
फीस
इस भर्ती परीक्षा में आवेदन के साथ एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
933 पदों के लिए प्रीलिम एग्जाम इस डेट में होगा आयोजित
यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।
यह भी पढ़ें- Railway ALP Recruitment 2026: खुशखबरी, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन जल्द