search

Indian Railway News: होली पर AC कोच में वेटिंग लिस्ट लंबी, घर तक पहुंचने को सहारा बनेंगी स्पेशल ट्रेन

cy520520 3 hour(s) ago views 350
  

Indian Railway News: ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। होली से ठीक पहले लंबी दूरी की 90 प्रतिशत ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 80 के पार पहुंच गई है। सबसे अधिक वेटिंग स्लीपर, एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच में है। जिसे देखते हुए रेलवे होली विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है।

अधिकांश ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी से 15 मार्च तक होगा। होली के चलते सीट को लेकर मारामारी चल रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। 28 फरवरी से सात मार्च के मध्य मऊ-वलसाड के मध्य विशेष ट्रेन चलेगी।

यह ट्रेन ईदगाह स्टेशन से होते हुए गुजरेगी। एक मार्च से 29 मार्च के मध्य जोधपुर-मऊ विशेष ट्रेन चलेगी। 20 कोच की ट्रेन मथुरा से होकर गुजरेगी। कोटा से मथुरा के मध्य दो मार्च को विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। तीन मार्च को यह ट्रेन मथुरा से कोटा के लिए चलेगी।


11 रेल कर्मचारी हुए सम्मानित

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के 11 कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। इसमें प्वाइंटमैन रईसुद्दीन, गेटमैन नमन मौर्य, सीनियर टेक्नीशियन शशिकांत मीणा प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रयागराज मंडल के सीनियर टेक्नीशियन संतोष कुमार को बेस्ट कर्मचारी का पुरस्कार मिला।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163218