LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 636
बुधवार (25 फरवरी) की सुबह गाजियाबाद के एक स्कूल में तेंदुआ देखा गया, जिसके चलते छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के संजय नगर इलाके में स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल में यह तेंदुआ सुबह करीब 5:15 बजे घुसता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, माना जा रहा है कि तेंदुआ स्कूल में घुस गया है और फिलहाल वहीं छिपा हुआ है। तेंदुआ देखे जाने से छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ में दहशत फैल गई है।
तेंदुए को देखे जाने के बाद, स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी लाठी और हेलमेट लेकर स्कूल पहुंचे और जानवर को पकड़ने के लिए स्कूल की सीमा पर जाल बिछाया। अधिकारी जानवर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
CCTV फुटेज देखें
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/himachal-pradesh-shimla-dog-carries-away-a-severed-leg-from-hospital-in-mouth-staff-forgot-to-lock-the-storeroom-door-article-2375797.html]VIDEO: अस्पताल से इंसान का कटा पैर मुंह में दबाकर ले गया कुत्ता! स्टोर रूम का दरवाजा बंद करना भूल गया था स्टाफ अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 3:07 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/supreme-court-expresses-displeasure-class-8-ncert-book-over-corruption-in-judiciary-says-not-allow-article-2375792.html]\“न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे\“; NCERT के \“ज्यूडिशियरी में करप्शन\“ वाले चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 2:48 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bihar-buxar-bride-and-groom-were-on-stage-neighbour-lover-shot-the-girl-in-stomach-video-crime-news-article-2375761.html]VIDEO: स्टेज पर थे दूल्हा दुल्हन, पड़ोसी \“आशिक\“ ने लड़की के पेट में मारी गोली, वारदात का वीडियो आया सामने! अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:51 PM
छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत स्कूल परिसर से बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। तलाशी अभियान जारी रहने के कारण स्कूल के अंदर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जिला वन अधिकारी ने दी जानकारी
गाजियाबाद की जिला वन अधिकारी ईशा तिवारी ने बताया, “सुबह करीब 7:50 बजे ग्रीनफील्ड स्कूल ने वन विभाग से संपर्क किया और सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया, जिसमें एक दुआ दिखाई दे रहा था। फुटेज का विश्लेषण करने पर हमने पाया कि पहली बार उसे सुबह करीब 5:15 बजे देखा गया था, जब वह गमलों के बीच से गुजर रहा था और पीछे गाड़ियां खड़ी थीं। हमारा मानना है कि बाद में वह ग्रीनफील्ड स्कूल में घुस गया, जहां एक अन्य क्लिप में उसे स्कूल के मैदान में देखा गया, जो स्कूल का एम्फीथिएटर क्षेत्र प्रतीत होता है।“
तिवारी ने आगे बताया, “वन विभाग की एक टीम इलाके में तैनात है और उन्होंने जाल बिछा रखा है। हमने मेरठ से बेहोश करने वाली टीम को भी बुलाया है और जल्द ही जानवर का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेंगे। इलाके में दहशत का माहौल है, इसलिए हमने घेराबंदी कर दी है और तेंदुए का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।”
स्कूल की ओर जाते हुए दिखा तेंदुआ
गोविन्दपुरम निवासी गुरुचरण सिंह ने कहा, “मैं सुबह करीब 5:13 बजे अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देख रहा था, तभी मैंने एक असामान्य जानवर को सड़क पर स्कूल की ओर जाते हुए देखा।”
करीब से देखने पर मुझे पता चला कि यह एक तेंदुआ है और मैंने तुरंत अपने पड़ोसियों को सूचित किया। यह वह समय है जब हममें से ज्यादातर लोग सुबह की सैर के लिए बाहर जाते हैं।
स्कूल में चल रही परीक्षाएं कैंसिल
ग्रीनफील्ड स्कूल की प्रिंसिपल सुमन कौशिक ने कहा, “जैसे ही हमारे स्टाफ ने हमें तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी, हमने तुरंत वन विभाग से संपर्क किया। सौभाग्य से, हमारी गोविंदपुरम शाखा में कोई सीबीएसई परीक्षा केंद्र नहीं है, लेकिन हमने वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दीं। हमने सुबह लगभग 8 बजे अभिभावकों को सूचित किया कि स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेगा।“
गोविन्दपुरम क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की यह पहली घटना नहीं है। सितंबर 2023 में, गोविंदपुरम में 47 पीएसी रिजर्व बटालियन कैंप में रात्रि शिफ्ट में तैनात दो गार्डों ने एक तेंदुआ देखा था।
यह भी पढ़ें: Odisha Corruption Case: खनन विभाग के अधिकारी के फ्लैट से मिले ₹4 करोड़, ट्रॉली बैग में ठूंसे हुए थे कैश, जांच में हुआ खुलासा |
|