search

डायरेक्टर ने ऑफर की गार्ड की नौकरी, 23 साल तक Salman Khan से रही अनबन; सिनेमा के खूंखार विलेन का सफर

cy520520 2 hour(s) ago views 896
  

डैनी डेंजोंग्पा का फिल्मी सफर (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेरिंग फिंटसो डेंजोंग्पा (Danny Denzongpa), भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं। वे अपनी दमदार आवाज, शानदार शैली और प्रभावशाली खलनायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। डैनी ने हिंदी, तमिल, नेपाली और बंगाली भाषाओं में 190 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

\“कालीचरण\“, \“द बर्निंग ट्रेन\“, \“अग्निपथ\“ और \“खुदा गवाह\“ उनकी कुछ पॉपुलर फिल्में हैं। उन्हें फिल्म जगत में अपने बेहतरीन काम के लिए 2003 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डैनी को उनके अनुशासन, समय की पाबंदी और प्रोफेशनलिज्म के लिए हमेशा सराहा जाता है।

यह भी पढ़ें- 3 दिन तक सड़ती रही लाश... छोटी बहन से पति का था अफेयर; दर्दनाक है 700 फिल्मों वाली पहली हीरोइन की कहानी
बचपन में संगीत में थी रुचि

डैनी का जन्म 25 फरवरी 1948 को सिक्किम के गंगटोक शहर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें संगीत और कला में बेहद रुचि थी। पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद एक्टिंग सीखने के लिए वो FTII आ गए। यहां से कोर्स पूरा करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। मुंबई में जब डैनी ने अपने करियर की शुरुआत की तो उनके पास मात्र 1500 रुपये थे। आज एक्टर के 78वें जन्मदिन के मौके पर बात करेंगे उनके जीवन से जुड़े ऐसे ही किस्सों के बारे में।

  
बेहद बुरी लगी थी डायरेक्टर की बात

डैनी इंडस्ट्री में गजल सिंगर के तौर पर लोकप्रियता हासिल करना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शुरुआती दिनों में उन्हें रोल के लिए स्टूडियो और डायरेक्टर के घरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन कहीं भी सफलता हासिल नहीं हो रही थी। एक बार जब वे डायरेक्टर मोहन कुमार के बंगले पहुंचे, तो उन्हें गार्ड की नौकरी ऑफर की गई। यह बात उन्हें बेहद बुरी लगी। उन्होंने ठान लिया कि एक दिन वे इतने बड़े स्टार बनेंगे कि उस डायरेक्टर के बंगले के पास उनका भी बंगला होगा, और सचमुच ऐसा हुआ भी।

इसके अलावा एक किस्सा ये भी है कि डेनी का बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ बड़ा विवाद था। इस वजह से डेनी 23 साल तक सलमान के साथ फिल्म करने के लिए मना करते रहे। क्या है ये माजरा, आइए जानते हैं।

  
सलमान को सुनाई थी खरी-खोटी

दरअसल 1991 में, डैनी और सलमान ने रोमांटिक फिल्म \“सनम बेवफा\“ में साथ काम किया। डैनी हमेशा की तरह समय पर सेट पर पहुंचे। लेकिन सलमान, जो उस समय इंडस्ट्री में नए थे, कई घंटे देर से आए। इससे डैनी बहुत गुस्सा हो गए। उन्होंने फिल्म क्रू के सामने सलमान को उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई। डैनी को लगा कि देर से आना दूसरों के समय का अनादर है। उस दिन के बाद, डैनी ने फैसला कर लिया कि वह फिर कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करेंगे। ये सिलसिला 23 सालों तक चला।

हालांकि इसके बाद 2014 में, सलमान के भाई सोहेल खान द्वारा निर्देशित फिल्म \“जय हो\“ में दोनों अभिनेता एक बार फिर साथ आए। डैनी ने फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- क्या Rajat Bedi ने साधा \“कोई मिल गया\“ और ऋतिक रोशन पर निशाना? नए ऐड वीडियो में मिला हिंट   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275