पीडब्लूडी कार्यालय में जेई के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस। जागरण
जागरण संवाददाता, रामपुर। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड कार्यालय में पहुंचे ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि का अवर अभियंता सरोज कुमार वर्मा से कहासूनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान प्रधान व उनके साथी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट के लिए उनका गिरेवान तक पकड़ लिया। इस बीच साथी कर्मियों के बीच-बचाव करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
इस घटना से कार्यालय में अफरातफरी मचने के साथ ही एकत्र हुए कर्मियों ने घटना का विरोध करते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन आरंभ कर दिया। वहीं कार्यालय परिसर में मारपीट व हंगामे की सूचना पर पुलिस भी कार्यालय पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कर्मियों को शांत किया।
इसके बाद घटना के शिकार अवर अभियंता ने सिविल लाइंस थाने में पहुंचकर आराेपित ग्राम प्रधान व साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। तहरीर में अभद्रता, मारपीट के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र में डायमंड सिनेमा रोड पर लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड कार्यालय है।
यहां अवर अभियंता सरोज कुमार वर्मा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने कार्यालय में बैठे कार्य कर रहे थे। जेई सरोज वर्मा का कहना है कि उनके कार्यालय के ही सटाफ के सुरेश चंद्र उनके पास पहुंचे और दो लोगों से मिलने की बात कहकर सहायक अभियंता हर्षित जैन के कार्यालय में ले गए।
आरोप है कि यहां पहले से मढैया कली के प्रधान अजय कश्यप व उनके प्रतिनिधि के संदीप ठाकुर मौजूद थे। आरोप है कि इन दोनों ने मढैया कली में बन रही आरसीसी रोड की आबादी के बीच चौड़ाई को बढ़ार्न के लिए कहा। इसी को लेकर विवाद बढ़ने पर उन पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने व गिरेवान पकड़कर मारपीट का प्रयास किया गया।
मगर कार्यालय में शोर-शराबा होने पर एकत्र हुए दूसरे कर्मियों ने बीच-बचाव कराया तब जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित फरार हो गए। इससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई। डायमंड रोड पर आफिस है। यहां अवर अभियंता सरोज वर्मा के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की कोशिश की गई।
इससे कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। वहीं एकत्र हुए कार्यालय के कर्मी भडक गए। उन्होंने इसे गुंडागर्दी बताते हुए हंगामा व नारेबाजी आरंभ कर दी। वहीं मामले की सूचना पाकर थाना पुलिस भी पहुंच गई। कर्मी पुलिस के सामने भी काफी देर तक नारेबाजी व हंगामा कर अपना आक्रोश प्रकट करते रहे।
बाद में पुलिस ने उनसे वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बाद में घटना के शिकार अवर अभियंता स्टाफ के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली।
अभद्रता व मारपीट के प्रयास की तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष की तरफ से भी एक अधिवक्ता ने तहरीर दी है। उसकी जांच कराई जा रही है।
- ओमकार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लांइस
यह भी पढ़ें- करोड़ों का बजट ठिकाने लगा, पर सड़क से नहीं हटे \“कातिल पेड़\“! बरेली-रामपुर रोड की ये तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप  |
|