search

नमो भारत RRTS से बदलेगी एनसीआर की रफ्तार, गुरुग्राम-फरीदाबाद को मिलेगी बड़ी राहत; बढ़ेगा कारोबार

LHC0088 1 hour(s) ago views 880
  

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणा। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, नया गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत आरआरटीएस सह मेट्रो कारिडोर सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि गुरुग्राम समेत एनसीआर के लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाला बड़ा बदलाव साबित होगा।
यात्रा समय में आएगी काफी कमी

सबसे बड़ा फायदा होगा ट्रैफिक जाम से राहत। आज गुरुग्राम के प्रमुख मार्ग गोल्फ कोर्स रोड, सोहना रोड और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर रोज लंबा जाम लगता है। नए काॅरिडोर के शुरू होने से बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएंगे, जिससे सड़कों पर दबाव कम होगा और यात्रा समय में भारी कमी आएगी।
शहरों का जुड़ाव होगा आसान

इस प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा इफको चौक से ग्वाल पहाड़ी तक करीब 14.5 किलोमीटर का इंटीग्रेटेड सेक्शन है। इसमें इफको चौक, सेक्टर-29, सेक्टर-52, वजीराबाद, सेक्टर-57 और सेक्टर-58/61 जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे। इन स्टेशनों के जरिए शहर के व्यावसायिक, आवासीय और कारपोरेट हब आपस में बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगे।
कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना

मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी भी इस परियोजना की खासियत होगी। यह कारिडोर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन, गुरुग्राम मेट्रो और रैपिड मेट्रो से जुड़कर यात्रियों को बिना रुकावट सफर का अनुभव देगा। यानी एक ही नेटवर्क के जरिए लोग आसानी से दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद तक पहुंच सकेंगे।

रियल एस्टेट और बिजनेस सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलेगा। जिन इलाकों में नए स्टेशन बनेंगे, वहां प्रापर्टी की मांग और कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही नए आफिस, माल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के आने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
फरीबाद को भी मिलेगी राहत

इस मेट्रो कारिडोर से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को भी बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से रेल मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। इतना ही नहीं सड़क मार्ग से भी काफी समय लगता है।

अब इस परियोजना से औद्योगिक नगरी में पास के जिलों का आवागमन सुगम होगा क्योंकि फिलहाल सभी सड़क मार्गों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव है। कई अहम सड़कों पर सुबह-शाम जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।

यह परियोजना एनआईटी क्षेत्र, बाटा चौक, सेक्टर-12 से 15 तथा ग्रेटर फरीदाबाद को छूते हुए आगे नोएडा व ग्रेटर नाेएडा तक जाएगी। फरीदाबाद में यह परियोजना दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन से जुड़ेगी। इससे एक ओर सभी जिलों में निवेश और रोजगार बढ़ेगा। साथ ही मिनटों में आना-जाना हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ेगा नमो भारत RRTS कॉरिडोर, CM नायब सिंह सैनी बोले- अंतिम एलाइनमेंट मंजूर   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165736