search

आगरा नगर निगम का बड़ा एक्शन, नोटिस और कुर्की वारंट के बाद संजय प्लेस में 100 दुकानों की होगी सीलिंग

Chikheang Yesterday 21:26 views 338
  

आगरा नगर निगम।



जागरण संवाददाता, आगरा। नोटिस और कुर्की नोटिस दिए जाने के बाद भी गृहकर के बकाएदार बकाया जमा करने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे बकाएदारों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई किए जाने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए हैं।

राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन लगातार बकाया वसूली के लिए प्रयास कर रहा है। संजय प्लेस में 100 दुकानों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई जल्द ही होगी। अब बकाया को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।  

सभी को राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। शहर में लगभग साढ़े तीन लाख हाउसहोल्ड हैं। जिनमें से बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। जिन्हें चिन्हित किया गया है, उन्हें गृहकर जमा करने के लिए नोटिस दिए जाने के साथ ही कुर्की वारंट जारी किए गए हैं।

बावजूद इसके वे लोग बकाया जमा करने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे हाउसहोल्ड के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाने का निर्णय लिया गया है। संजय प्लेस स्थित जूता और कपड़ा मार्केट की लगभग 100 दुकानों पर निगम द्वारा कभी भी सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है।

इन दुकानदारों पर लगभग 80 लाख रुपये का गृहकर बकाया है, जबकि डिमांड नोटिस और वारंट जारी होने के बाद भी इन दुकानदारों के द्वारा टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है।

सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि संजय प्लेस के जूता और कपड़ा मार्केट में लगभग 800 दुकानें संचालित हैं, जिनसे नगर निगम को प्रतिवर्ष लगभग तीन करोड़ रुपये का गृहकर राजस्व प्राप्त होता है।

निगम के लगातार अभियान और चेतावनी के बाद लगभग 700 दुकानदारों ने बकाया गृहकर जमा करा दिया है, लेकिन करीब 100 दुकानदार अभी भी भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब निगम प्रशासन ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है।



गृहकर नगर निगम की प्रमुख आय का स्रोत है। इसे जमा करना सभी की जिम्मेदारी है। जिन दुकानदारों ने नोटिस और वारंट के बाद भी बकाया जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919