search

अजीब उलझन: जिसकी बाइक चोरी हुई, पुलिस ने उसी पर दर्ज किया केस! आहत युवक ने थाने में खुद को लगाई आग

cy520520 1 hour(s) ago views 585
  

जिला अस्पताल बर्न वार्ड में खड़ी पुलिस और इनसेट में घायल युवक अक्षय फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, बरेली। बाइक नहीं मिलने से आहत अक्षय ने मंगलवार शाम बारादरी थाना परिसर में खुद को आग लगा ली। उनकी हालत बिगड़ने पर स्वजन प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं। उधर, मामले में बारादरी पुलिस ने दो प्राथमिकी पंजीकृत कर ली हैं। पहली प्राथमिकी पीड़ित अक्षय की तरफ से बाइक चोरी की दर्ज हुई और दूसरी प्राथमिकी आकाश की तरफ से उसी बाइक से एक्सीडेंट की लिखाई गई है।

आकाश का आरोप है कि, बाइक सवार युवक ने उनके चाचा को टक्कर मारी थी, जिससे वह घायल हो गए उनका उपचार चल रहा है। खुद को आग लगाने वाले अक्षय मूल रूप से फतेहगंज पश्चिमी निवासी हैं। प्राथमिकी के अनुसार, वह गंगापुर में एक आर्डर की डिलीवरी देने गए थे। बाइक खड़ी करने के बाद चाबी उसी में लगी छोड़कर आर्डर देने चले गए।

इसी बीच एक अज्ञात युवक उनकी बाइक लेकर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपित ने एक व्यक्ति को उनकी बाइक से टक्कर मार दी। किसी तरह से उन्होंने आरोपित से अपनी बाइक छीनी और पुलिस को सूचना दी। वहीं, दूसरी प्राथमिकी माधोबाड़ी निवासी आकाश की तरफ से लिखाई गई है।

आकाश ने पुलिस को बताया कि, उनके चाचा चंद्रसेन अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक (यह अक्षय की बाइक थी जो चोर लेकर भाग रहा था) ने उनके चाचा को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें काफी चोट आई। आकाश के मुताबिक, उनके चाचा का आलोक शर्मा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी ने मामले में बैठाई जांच

इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य की तरफ से जांच बैठाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि प्रकरण में किसकी लापरवाही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही मिलती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
क्या था पूरा मामला, समझिए...

फतेहगंज पश्चिमी निवासी अक्षय कुमार एक डिलीवरी कंपनी में कार्य करते हैं। सोमवार शाम वह गंगापुर में डिलीवरी देने गए थे। इसी बीच एक चोर उनकी बाइक लेकर भागा। भागते हुए आरोपित ने माधोबाड़ी निवासी आकाश के चाचा चंद्रसेन को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस टक्कर मारने वाली बाइक और उसके चालक को थाने ले आई। बाइक लेकर भागने वाले ने अपना नाम संजय नगर निवासी विकास बताया। मंगलवार को अक्षय बाइक लेने थाने पहुंचा मगर पुलिस ने बाइक नहीं दी। पुलिस ने कहा कि एक बार एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति से बातचीत की जाएगी। यदि वह एक्सीडेंट की प्राथमिकी लिखवाता है तो बाइक नहीं मिलेगी।

यदि वह मुकदमा नहीं लिखवाता तो अगले दिन उसकी बाइक वापस कर दी जाएगी। इसी बात पर वह बाहर गया और शराब पीने के बाद वापस थाने आया और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। जिससे वह करीब 25 प्रतिशत तक झुलस गया। बारादरी पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे अक्षय के स्वजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल में चले गए।

  


अक्षय कुमार नाम के एक युवक ने बारादरी थाने के गेट पर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। इस मामले में दो प्राथमिकी पंजीकृत की गई हैं। साथ ही विस्तृत जांच भी हो रही है। जांच में जिस भी पुलिसकर्मी की लापरवाही होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

- मानुष पारीक, एसपी सिटी।







यह भी पढ़ें- PM मोदी इजरायल न जाएं... बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख क्यों दी ये सलाह?   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163380