search

दुमका में गैस लाइटर लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से भड़की भीषण आग, खलासी जिंदा जला, दो झुलसे, चार वाहन खाक

LHC0088 Yesterday 22:27 views 665
  

गैस लाइटर लोड ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर के बाद भड़की आग का नजारा। (फोटो जागरण)  



जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका रेलवे स्टेशन के निकट रिंग रोड स्थित एएन कॉलेज मोड़ पर बुधवार की शाम गैस लाइटर से लदे एक ट्रक को पीछे से चिप्स लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद लाइटर से लदा वाहन कुछ दूर जाकर धू-धू कर जलने लगा।

आग से निकली लपटों ने चिप्स लदे ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा एक अन्य खाली ट्रेलर और एक हाइवा में भी आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चारों वाहन जलकर खाक हो गए। इस घटना में ट्रेलर के उपचालक की आग में झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलसे लोगों को इलाज के लिए टोटो से फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया है।

मृतक और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और वे फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इधर, लाइटर लदे वाहन से लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल वाहन भेजे गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने तीन वाहनों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन लाइटर से लदे वाहन में लगी आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

घटना स्थल पर दुमका के एसडीओ कौशल कुमार एवं डीटीओ समेत कई पदाधिकारी और पुलिस टीम मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। खबर भेजे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790