search

कारोबार के लिए 5 लाख रुपये और कार की मांग, निकाह के बाद दहेज मांग रहे ससुराली; FIR दर्ज

Chikheang 2025-10-13 19:06:58 views 1257
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। गोसाईगंज की एक महिला ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी से कार और कारोबार के लिए पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार व पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप, एफआइआर दर्ज


सेमरी दरगाह निवासी खजरुल का कहना है कि उनकी बेटी इसादुल निशा की शादी डेढ़ साल पहले अमेठी के पीपरपुर थाना के दिलावरपुर निवासी एजाजुद्दीन उर्फ एजाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, इसादुल निशा के ससुर रियाजुद्दीन, सास जुवैदा उर्फ रईशा बेगम, देवर सरफराज और ननद सुमुल मिलकर उससे दहेज में चार कार मांग रहे हैं। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते हैं, जिससे गंभीर चोटें आई हैं।


थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया तहरीर के अनुसार अभियोग दर्ज किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244