search

कानपुर-इटावा हाईवे पर चलते लोडर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए कूदे ड्राइवर और क्लीनर

cy520520 Yesterday 22:57 views 535
  

कानपुर-इटावा हाईवे पर लोडर में लगी आग को बुझाने का किया जाता प्रयास



संवाद सहयोगी, जागरण औरैया। वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से कानपुर-इटावा हाईवे पर मुरादगंज कस्बा के सामने एक लोडर में आग लग गई। धुआं और बदबू आने पर चालक ने ब्रेक लगाई। इंजन से उठतीं लपटों को देख जान बचाने के लिए केबिन से क्लीनर के साथ नीचे कूद गया।

यह देख पीछे आ रहे वाहन दूर पर ही रुक गए। हाईवे की पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन टीम ने उठीं लपटों को बुझाने के लिए मशक्कत की। डेढ़ से पौने दो घंटे तक यह मेहनत की गई। इस बीच यातायात प्रभावित रहा।

हाथरस जिले के थाना सादाबाद अंतर्गत ग्राम नगला शतक निवासी भरत लोडर चालक हैं। बुधवार दोपहर क्लीनर गुलशन निवासी गांव दगशह साहिब (हाथरस) के साथ सादाबाद से खाली लोडर लेकर कानपुर भाड़ा लोड करने के लिए निकले थे।

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र के मुरादगंज कस्बा के पास हाईवे पर गाड़ी से गंध के साथ धुंआ उठता दिखाई पड़ा। इस पर भरत ने स्पीड कम कर ली। भरत ने बताया कि रात होने से वह करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गाड़ी चला रहे थे। वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से इंजन में आग लग गई।

यह देख उन्होंने ब्रेक लगा दी और जान बचाने के लिए साथी गुलशन के साथ बाहर की ओर कूद गए। सूचना पर पहुंची अजीतमल कोतवाली पुलिस ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कोई फायदा न मिलने पर पहुंची अग्निशमन की टीम के साथ पानी की बौछार करते हुए स्थिति को सामान्य किया।

सुबह करीब सात बजे के बाद आग बुझाई जा सकी। लोडर पूरी तरह से जल गया। उसे क्रेन से एक किनारे कराया गया। वहीं, पुलिस ने घटना के चलते हाईवे पर रुके वाहनों को धीरे-धीरे सुरक्षा के मद्देनजर गंतव्य की ओर रवाना कराया।

यह भी पढ़ें- UP में सपनों की विदाई, आसमान से दुल्हन आयी.....हेलीकॉप्टर में लेकर पहुंचा दूल्हा   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392